फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Salesman arrested for selling liquor by mixing water

पानी मिलाकर शराब बेच रहा सेल्समैन गिरफ्तार

Sun, 20 Jun 2021 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Salesman arrested for selling liquor by mixing water
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली पुलिस और आबकारी की टीम ने सूचना मिले पर देशी शराब के ठेके पर छापा मारकर शराब में पानी मिलाकर बेचने के मामले में सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से पानी से मिले हुए शराब के पौव्वे बरामद हुए हैं। जबकि दो आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

लहरपुर कोतवाली के एसआई गिरिजाशंकर सिंह,, आबकारी इंस्पेेक्टर विजय बहादुर, पुष्पेंद्र, आरती ने सूचना मिलने पर लहरपुर के तहसील मार्ग पर स्थित देशी शराब के ठेके पर छापा मारा।यहां टीम ने मौके से शराब में पानी मिलाकर बेचते हुए सेल्समैन पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, पानी मिलाकर शराब बेचने के मामले में पकड़े गए सेल्समैन इमलिया सुल्तानपुर इलाके के रिहार गांव निवासी प्रांशू जायसवाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मौके से दो आरोपी आनंद, पिंकू फरार हो गए हैं। टीम को मौके से 69 शराब के पौव्वे, एक सूजा,1240 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि बरामद शराब के पौव्वे में पानी मिला हुआ है। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब दुकान के स्वामी पर मेहरबानी क्यों
पानी में शराब मिलाकर बेचने के मामले का लहरपुर पुलिस और आबकारी टीम ने भले ही भंडाफोड़ किया हो, लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भी उसकी मंशा पर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल ये है कि इस मामले में देशी शराब की दुकान के स्वामी पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है, उसे क्लीन चिट दे दी है। जबकि जिस दुकान में ये खेल चल रहा था, उस दुकान के स्वामी को तो पूरे खेल के बारे में पता ही होगा। अब लहरपुर कोतवाल और आबकारी की टीम ने क्यों ऐसा किया। इस बात की चर्चा इलाके में तेज हैं कि आखिर दुकान स्वामी पर दरियादिली क्यों दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed