फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Saket showed rebellious attitude after not getting ticket

टिकट न मिलने पर साकेत ने दिखाए बगावती तेवर

Thu, 03 Feb 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Saket showed rebellious attitude after not getting ticket
सीतापुर। सदर विधानसभा से भाजपा के टिकट के दावेदारों में शामिल साकेत मिश्रा पार्टी के खिलाफ बगावत कर सकते हैं। उन्होंने टिकट न मिलने पर नाराजगी जताई है। पार्टी पर जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा व टिकट बंटवारे में खेल होने की बात कही है। साकेत ने आगे की रणनीति के पूरे पत्ते अभी नहीं खोले है। बोले, गुरुवार को नामांकन का अंतिम दिन है। इसलिए अपने साथियों के साथ बैठक करके आगे की रणनीति का जल्द खुलासा करूंगा।
विज्ञापन

भाजपा ने मंगलवार देर शाम सदर विधानसभा से राकेश राठौर गुरू को टिकट दे दिया है। साकेत मिश्रा ने प्रेस वार्ता में कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के कहने पर ही चुनावी तैयारी कर रहा था। पार्टी ने सदर व महोली विधानसभा से कहीं से भी टिकट देने का वादा किया था। आखिरी समय तक टिकट मिलने का आश्वासन दिया जाता रहा।
विज्ञापन

जब सूची जारी हुई तो देखकर हैरानी हुई। पार्टी ने सभी जमीनी कार्यकर्ताओं को किनारे कर दिया। इससे प्रतीत होता है टिकट बंटवारे में बड़ा खेल हुआ है। साकेत ने कहा कि पूरी जिंदगी समाजसेवा की है। चुप नहीं बैठूंगा। इसलिए आगे की रणनीति पर नामांकन के दिन खुलासा करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक के साथ भी बताया खेल
साकेत मिश्रा ने सदर विधानसभा से विधायक राकेश राठौर का भी नाम लिया। साकेत बोले, राकेश राठौर स्वाभिमानी नेता हैं। पार्टी ने पहले टिकट दिया। उसके बाद उनसे अन्य अपेक्षाएं जाहिर की। राकेश राठौर ने समझौता नहीं किया। इसी वजह से उन्होंने भाजपा से किनारा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed