फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Saints are scared: Avimukteshwaranand

संत डरे हुए हैं, सनातनियों को एकजुट करने का प्रयास : अविमुक्तेश्वरानंद

Tue, 10 Mar 2026 10:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 10 Mar 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
Saints are scared: Avimukteshwaranand
लोगों से बात करते शंकराचार्य।
सिधौली/मिश्रिख। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मंगलवार को गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए सिधौली में सभा की। उन्होंने कहा कि नैमिष में हमने किसी संत से कोई बात नहीं की। हमें पहले से पता है कि संत डरे हुए हैं। उन्हें क्यों समस्या में डालना। हम चाहते हैं कि उन्हें समस्या न हो।
विज्ञापन

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की धर्म यात्रा उन्नाव, हरदोई और नैमिषारण्य होते हुए मंगलवार सुबह महर्षि दधीचि कुंड परिसर पहुंची। यहां दधीचि कुंड के पुरोहित राहुल शर्मा व देवानंद गिरि महाराज ने माल्यार्पण कर शंकराचार्य का स्वागत किया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हो गए।
विज्ञापन

शंकराचार्य ने महर्षि दधीचि तीर्थ की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि यह भूमि सनातन संस्कृति और ऋषि-मुनियों की तपस्थली रही है, इसलिए इस पवित्र धरा की महिमा पूरे देश में विशेष रूप से मानी जाती है। उन्होंने गोमाता के संरक्षण और संवर्धन पर जोर देते हुए कहा कि गोसेवा सनातन धर्म की मूल परंपरा है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को गोमाता की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने लोगों से धर्म, संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित रखने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अविमुक्तेश्वरानंद ने नैमिषारण्य से सिधौली पहुंचकर सिद्धेश्वर महादेव धाम में दर्शन किए। यहां श्रद्धालुओं ने उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मंचासीन होने के बाद उन्होंने कहा कि गाय को गोमाता का दर्जा दिलाने के लिए सनातनियों को एकजुट करने की कवायद छेड़ रखी है। मेरी सरकार से मांग है कि गाय को सरकारी अभिलेखों में पशु के स्थान पर माता के रूप में दर्ज किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने इस प्रयोजन के लिए बुधवार को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में लोगों को आमंत्रित किया। इस दौरान मौजूद जगदीशानंद महाराज ने यात्रा का कारण स्पष्ट किया।

आयोजकों में प्रशांत तिवारी व आचार्य मनीष पांडेय ने शंकराचार्य के सिधौली आगमन पर हर्ष व्यक्त किया। वहीं, नैमिषारण्य से आते समय उनका मिश्रिख,कल्ली चौराहा, संदना व अलादादपुर तिराहे पर श्रद्धालुओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article