फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   rural worried due to flood

बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण

Thu, 25 Jul 2019 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
rural worried due to flood
रेउसा (सीतापुर)। बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी से नदियां उफनाने लगी हैं। घाघरा व शारदा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को घाघरा व शारदा के जलस्तर में करीब एक-एक फीट की वृद्धि देखी गई। नदियों के तेज बहाव ने आबादी का रुख कर लिया है। तटीय गांवों से महज पांच सौ मीटर दूरी पर लहरें हिलोरे लेती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को बैराजों से फिर पौने दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बाढ़ की आशंका को देखते हुए तटवर्ती गांवों के बाशिंदे दहशत में हैं। जिले से होकर बहने वाली घाघरा और शारदा नदियां इन दिनों उफान पर हैं। हर रोज नदियों के जलस्तर में इजाफा हो रहा है। नदियों में तकरीबन एक से डेढ़ फीट तक पानी बढ़ गया है।
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रहे जलस्तर के कारण गुरुवार को कटान थम गई। लेकिन तटीय क्षेत्र के ग्रामीण बाढ़ की आशंका से लोग भयभीत हैं। कोनी और फौजदारपुरवा घाघरा के मुहाने पर पहले से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मरेली, नगीनापुरवा, बिल्लरपुरवा, पासिनपुरवा, परमेश्वरपुरवा, दुर्गापुरवा, गार्गीपुरवा आदि की तरफ तेजी से पानी बढ़ रहा है। ग्रामीणों की मानें तो जलस्तर इसी गति से बढ़ता रहा तो बहुत जल्द बाढ़ आ सकती है।

बोरी से कटान रोकने की कवायद
शारदा के तेज बहाव ने धूसेपुरवा गांव के करीब खेती योग्य जमीनों की कटान शुरू कर दी है। कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने ताल्लुकदार व राम खेलावन के खेत में बालू भरी बोरियां लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed