फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   rural dead to JCB collision

जेसीबी की टक्कर से ग्रामीण की गई जान

Thu, 14 Jul 2016 11:23 PM IST
सीतापुर
सीतापुर Updated Thu, 14 Jul 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
rural dead to JCB collision
सीतापुर के सरैंया क्षेत्र में मौजूद हादसा करने वाली जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
खेत की रखवाली के लिए ट्यूबवेल के पास तख्त पर सो रहे दो ग्रामीणों को बुधवार की देर रात चालक ने जेसीबी से टक्कर मार दी। घटना के बाद नशे में धुत चालक जेसीबी छोड़ भाग गया। हादसे में तख्त पर सो रहे एक युवक की मौत हो गई, जबकि बुजुर्ग जख्मी है।
विज्ञापन


उसे रामपुर कलां के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जेसीबी कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताते हैं कि जेसीबी रात को खनन कर वापस जा रही थी। तभी सड़क किनारे तख्त पर लेटे दोनों लोग हादसे का शिकार हो गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रामपुर कलां इलाके के सिकंद्राबाद निवासी सरवन (18) पुत्र ब्रम्हादीन व गांव निवासी नूरे खां (60) पुत्र बदलू अपने खेतों की रखवाली के लिए बुधवार की रात गांव के बाहर ट्यूबवेल के पास सड़क किनारे तख्त पर सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच उधर से गुजरी एक जेसीबी ने रात करीब बारह बजे इन लोगों के तख्त में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद जेसीबी चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। बताते हैं कि चालक घटना के समय नशे में धुत था। हादसे में जख्मी सरवन की मौत हो गई, जबकि नूरे खां गंभीर रूप से जख्मी हो गया।


उसे रामपुर कलां इलाके के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी होते ही वहां ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जेसीबी व शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि हादसा करने वाली जेसीबी खनन कर लौट रही थी। इसी बीच हड़बड़ी में जेसीबी चालक ने दोनों ग्रामीणों को टक्कर मारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed