{"_id":"6994bd8f3f318f9a9e030049","slug":"rs-4181-crore-received-for-construction-of-overbridge-at-the-crossing-sitapur-news-c-102-1-stp1002-150388-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए 41.81 करोड़ रुपये मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए 41.81 करोड़ रुपये मिले
Wed, 18 Feb 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। लखनऊ-महमूदाबाद रेलवे क्राॅसिंग संख्या-32 सी पर 191 करोड़ रुपये की लागत से टू लेन उपरिगामी सेतु के निर्माण को अब गति मिलेगी। शासन की ओर से 41.81 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। इस रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण होने से जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा मिलेगा।
महमूदाबाद-लखनऊ मुख्य मार्ग कुर्सी के नाम से जाना जाता है। यह टू लेन सड़क महमूदाबाद नगर और ग्रामीण इलाकों को राजधानी लखनऊ से जोड़ता है। इस मार्ग पर रेल लाइन गुजरी है। महमूदाबाद ही नहीं रामपुर मथुरा, रेउसा, फतेहपुर, बिसवां के लोग भी इस मार्ग से लखनऊ का सफर तय करते हैं। मार्ग पर पहले एक रेल लाइन थी किंतु दो वर्ष पूर्व रेलवे ने दोहरी लाइन कर दी, जिससे ट्रेनों का आवागमन बढ़ गया है। ट्रेनों के आवागमन के कारण काफी समय तक क्राॅसिंग को बंद करना पड़ता है।
इस वजह से चंद मिनटों में ही पूरे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। जाम के हालात बन जाते हैं। काफी समय से ओवरब्रिज के निर्माण की मांग हो रही थी। पिछले वर्ष केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने 191 करोड़ रुपये से टू लेन ओवरब्रिज के निर्माण की मंजूरी दी थी। अब प्रदेश सरकार ने प्रथम किस्त की धनराशि जारी कर दी है।