फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Routes and parking places fixed for EVM submission

ईवीएम जमा करने के लिए तय हुए रूट और पार्किंग स्थल

Tue, 22 Feb 2022 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Routes and parking places fixed for EVM submission
सीतापुर। मतदान के बाद पीठासीन अफसरों के द्वारा पीएसी में बनाए गए स्ट्रांग रूमों में ईवीएम और वीवी पैट जमा किए जाएंगे। यह कार्य सुव्यवस्थित ढंग से कराने के लिए नोडल अधिकारी यातायात व सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह ने एपीटीसी और 11वीं वाहिनी पीएसी के परिसर में रूट व पार्किंग व्यवस्था प्रस्तावित की है।
विज्ञापन

व्यवस्था के अनुसार विधानसभा क्षेत्र मिश्रिख, महोली और सिधौली के वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए बहुगुणा चौराहे के पास स्थित पंकज ढाबा तक आकर, वहां से एपीटीसी की तरफ मुड़कर एपीटीसी के उत्तरी गेट तक जाएंगे। पोलिंग पार्टियों को उतार कर सामने मिलिट्री ग्राउंड में वाहन पार्क करेंगे। विधानसभा क्षेत्र लहरपुर, सेवता, बिसवां और महमूदाबाद से आने वाले वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग से वैदेही वाटिका तक आकर वहां से सर्विस लेन पर उतरकर शिवपुरी होकर 11 बटालियन पीएसी के गेट नंबर एक के सामने कर्मचारियों को उतारकर मिलिट्री ग्राउंड में वाहन पार्क करेंगे।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र सदर और हरगांव के वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए वैदेही वाटिका तक अंदर आकर वहां से सर्विस लेन पर उतरकर, शिवपुरी होकर 14 नंबर क्लब 11 बटालियन पीएसी के गेट के सामने कर्मचारियों को उतारकर क्लब को सामने मैदान में वाहन पार्क करेंगे। वापसी के लिए सभी वाहन 14 नंबर क्लब, गोल्फ कोर्स मार्ग से होते हुए कनवाखेड़ा मोड़ पर आकर राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रयोग करेंगे। प्रस्तावित पार्किंग व्यवस्था का पालन करने के निर्देश एडीएम राम भरत तिवारी ने सभी आरओ, नोडल अफसर, जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed