फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Roshan

महिला उत्पीड़न के मामलों व माफिया पर करें सख्त कार्रवाई : रोशन जैकब

Wed, 14 Sep 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Roshan
नैमिषारण्य में विकास कार्यों के लिए आवंटित भूमि का निरिक्षण करते मंडलायुक्त रोशन जैकब। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। कमिश्नर लखनऊ मंडल रोशन जैकब मंगलवार को सीतापुर पहुंची। कलेक्ट्रेट सभागार में शासन की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान कमिश्नर ने आयुष्मान कार्ड बनने की खराब प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अधिक से अधिक पात्रों का आयुष्मान कार्ड जारी किए जाने के निर्देश दिए। सीएचसी व पीएचसी की जानकारी लेते हुए संस्थागत प्रसव पर भी जोर दिया जाए।
विज्ञापन

पुलिस महकमे की समीक्षा करते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि अपराधों को समय रहते रोका जा सके। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों एवं मफियाओं पर ऐसी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए, जिससे कोई अपराध करने का दुस्साहस न कर पाए। कहा कि आईजीआरएस में सभी विभागाध्यक्ष शिकायतों का निस्तारण ज्यादा से ज्यादा तथा समयबद्ध तरीकों से करें। साथ ही नहरों की साफ-सफाई एवं टेल तक पानी पहुंचाने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता सिंचाई को दिए।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि जो भी सड़कें मरम्मत करने योग्य हैं, उनका गुणवत्तापरक ढंग से कार्य कराया जाए। कहा कि खराब सड़क जनता को दर्द देने वाला विषय है, बहुत परेशान होती है जनता को जब सड़कों में गढ्डे होते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में डाटा फीडिंग एवं अपलोडिंग की स्थिति जानी और जंक डेटा को बाहर करने के निर्देश दिए। निराश्रित गोवंश की स्थिति की जानकारी लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को सभी पशुओं का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों का कुपोषण दूर करें, चिह्नित करें बच्चे
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उन्होंने मिड-डे-मिल में बच्चों को खाने में क्या-क्या चीजें दी जा रही है इसकी जानकारी करते हुए निर्देश दिये कि जो भी बच्चे कुपोषित हैं उनकी मां को बताएं कि बच्चे को खाने में क्या चीजें दी जाएं, जिससे बच्चे का कुपोषण समाप्त हो सके। ग्रामवार सर्वे करते हुये ऐसे बच्चों का चिन्हीकरण किया जाये जो बच्चे कुपोषित हैं।
सामुदायिक शौचालयों की स्थिति जानने के साथ खराब पड़े हैंडपंपों को रिबोर करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को यूनीफार्म, बैग, किताबें आदि का वितरण समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम अनुज सिंह, एसपी घुले सुशील चंद्रभान, सीडीओ अक्षत वर्मा, डीएफओ बृजमोहन शुक्ला, सीएमओ डॉ. मधु गैरोला, नगर मजिस्ट्रेट अमृता सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
नैमिषारण्य में हेलीपैड स्थल का किया निरीक्षण
कमिश्नर रोशन जैकब ने नैमिषारण्य में पर्यटन विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीपैड स्थल, राजघाट, चक्रतीर्थ एवं ललिता देवी मंदिर परिसर का अवलोकन किया। डीएम ने उन्हें बताया कि नैमिष पर्यटन कार्यों के अंतर्गत हेलीपैड के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है, जल्द कार्य शुरू होगा।
निर्देश दिए कि नैमिष में जिन परियोजनाओं पर कार्य किया जाना है, वह जमीनें विवादित न हो, इसका ध्यान रखा जाए। राजघाट के निरीक्षण के दौरान शौचालय, साफ-सफाई के साथ ही प्रस्तावित नक्शे का भी अवलोकन किया। पुजारी से चक्रतीर्थ के सौन्दर्यीकरण के लिए सुझाव भी मांगे। डीएम ने यहां दधीचि कुंड मिश्रिख में पूजन अर्चन किया।

कमिश्नर के आगे रोने लगा फरियादी
कलेक्ट्रेट सभागार से बैठक कर कमिश्नर बाहर निकलीं तो एक फरियादी उनके सामने हाथ जोड़कर रोने लगा। शिकायत लेकर पहुंचे तंबौर के अशोक कुमार ने बताया कि रास्ते पर अतिक्रमण, शौचालय व अन्य जनहित की समस्याओं को लेकर उसने धरना दिया था। आरोप लगाया कि एसडीएम लहरपुर ने झूठा केस दर्ज कराते हुए उसे जेल भिजवा दिया। कमिश्नर ने डीएम को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed