फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Rod entered the house, four injured

घर में घुस रॉड से हमला, चार घायल

Wed, 08 Sep 2021 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Rod entered the house, four injured
तंबौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात शराब के नशे में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। कहासुनी के बाद एक पक्ष ने घर में घुसकर लाठी-डंडे और रॉड से हमलाकर भाई-बहन समेत चार लोगों को घायल कर दिया। घायलों में तीन महिलाएं हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बेलवा में मंगलवार रात एक युवक नशे में था। इस दौरान महिलाओं से अभद्रता को लेकर युवक का पड़ोसी अनिल से विवाद हो गया। बात विवाद बढ़ने पर आरोप है कि शराब के नशे में धुत युवक ने कुछ लोगों के साथ मिलकर घर में धावा बोल दिया। घर में घुसकर दबंगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन

इससे अनिल (30), उसके परिवार की चाची बड़को (45), रामरानी चाची (40), बहन पूजा (22) गंभीर रूप से घायल हो गईं। यूपी 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इसके बाद घायलों को तंबौर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से बड़को की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। एसओ तंबौर ओपी राय ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मामले में तहरीर दी गई है। आरोप के आधार पर केस दर्जकर आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed