फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   robbery

सराफा व्यापारी से लूटकांड का खुलासा, दो बदमाश दबोचे

Mon, 06 Jan 2020 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
robbery
मानपुर (सीतापुर)। पुलिस ने लगभग 35 दिन पूर्व ज्वैलर्स से हुई लूट का सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच कर उनके पास से लूटा गया माल, नकदी आदि बरामद की है। साथ ही बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस भी बरामद हुआ।
विज्ञापन

मानपुर थाना प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह ने बताया पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर इलाके के हसनापुर प्राइमरी स्कूल से करीब 50 कदम दूर अटरिया की तरफ रोड से दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों शातिर अपराधी है।
विज्ञापन

बदमाशों की पहचान की कमलापुर इलाके के हरिहरपुर निवासी रामधार व अमरेंद्र को पकड़ा गया है। इसमें से रामधार पर मानपुर, कमलापुर, बिसवां, सिधौली व बाराबंकी जनपद समेत विभिन्न थानों में 23 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पास एक अदद 315 बोर तमंचा व जिंदा कारतूस, 11 सौ की नकदी, उसकी निशानदेही पर एक पीली धातु का हार बरामद किया गया है। वहीं अमरेंद्र पर कमलापुर व मानपुर थानों में 2 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
तलाशी के दौरान उससे लूटा गया एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। दोनों अपराधियों को जेल भेज दिया गया है। इनके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। बिसवां इलाके के संजय नगर निवासी विजय रस्तोगी की मानपुर चौराहे पर माताश्री ज्वैलर्स के नाम से सोने-चांदी की दुकान है।
बीते साल एक दिसंबर को वह अपने मित्र रमेश मिश्र निवासी बडै़ला थाना मानपुर के साथ बाइक से काम से लखनऊ गए थे। दोनों लखनऊ से रात करीब दस बजे जैसे ही भज्जापुर पुल के पास पहुंचे, तभी एक बदमाश ने असलहा दिखाकर बाइक को रोक लिया।
तब तक उसके तीन अन्य साथी असलहे लेकर आग थे और कनपटी पर तमंचा लगाकर एक हार सोने का, चार अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी झाला और 25 सौ की नगदी, एक मोबाइल लूट लिया था।

उनके साथी रमेश मिश्र के दो मोबाइल सेट व आठ हजार रुपए नकद लूट लिए थे। दोनों से करीब डेढ़ लाख की लूट हुई थी। लूट का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर कृष्ण मोहन सिंह, उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह, एजाज अहमद, आरक्षी अनिल पटेल, परमवीर, विकल सिंह व संदीप चड्ढा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed