फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   robbed the teacher's mother after entering the house

घर में घुसकर शिक्षक की मां को घायल कर लूटा

Fri, 22 Oct 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
robbed the teacher's mother after entering the house
सीतापुर। सिटी सर्किल में अपराधी पूरी तरह बेखौफ हो चुके हैं। बदमाशों का दुस्साहस पुलिस पर भारी पड़ रहा है। शहर की सीमा से सटे थाना रामकोट इलाके के खूबपुर मोहल्ले की यादव कॉलोनी में गुरुवार को दिनदहाड़े एक बदमाश ने घर में घुसकर शिक्षक की मां को बंधक बनाकर चेन, कुंडल और पायल लूट लिया। विरोध करने महिला को चाकू मार कर बदमाश मौके से फरार हो गए। लूटे गए सामान की कीमत करीब एक लाख आंकी गयी है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल बाद महिला को चाकू मारने की घटना से इंकार किया। शहर की सीमा से सटे रामकोट इलाके के खूबपुर मोहल्ले के यादव कालोनी निवासी सुनील सरकारी शिक्षक हैं। वह गुरुवार की सुबह स्कूल गए थे। इस दौरान उनकी मां सावित्री 58 घर में अकेली थी। बताया जाता है कि महिला कूड़ा डालने के लिए घर से बाहर निकली।
विज्ञापन

कूड़ा डालकर जब वह वापस घर में घुसी तो बदमाश भी उसके साथ घर में दाखिल हो गया। गेट बंद करते समय महिला की नजर बदमाश पर गई तो उसने शोर मचाने की कोशिश की। इस पर बदमाश ने महिला को कब्जे में कर चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देकर शांत करा दिया। बदमाश इसके बाद महिला के गले से चेन, पायल, कुंडल आदि लूट कर मौके से भागने लगे। विरोध करने पर बदमाश महिला को चाकू मारकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर सीओ, एसओ रामकोट मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। महिला का इलाज कराया गया है। इस संबंध में एसओ रामकोट विजय कुमार ने बताया कि बदमाश चेन, कुंडल, पायल लूट ले गए हैं। इस दौरान महिला को चाकू नहीं मारा गया, केवल डराया धमकाया गया। बदमाश को पकड़ते समय दौड़ने के दौरान गिरकर महिला घायल हुई होगी। उनका इलाज कराया गया है। हालत ठीक है। इस मामले में तहरीर मिलते ही केस दर्ज होगा। पुलिस टीम बदमाश की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed