फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   roadways bus carrying 36 passengers overturned in Sitapur seven people seriously injured

UP News: 36 सवारी लेकर जा रही रोडवेज बस पलटी, सात लोग गंभीर रूप से घायल; स्टेयरिंग फेल होने से हुआ हादसा

Thu, 19 Dec 2024 05:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Dec 2024 05:14 PM IST
सार

सीतापुर में 36 सवारी लेकर जा रही रोडवेज बस पलट गई। सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्टेयरिंग फेल होने से हादसा होना बताया गया।

विज्ञापन
roadways bus carrying 36 passengers overturned in Sitapur seven people seriously injured
36 सवारी लेकर जा रही रोडवेज बस पलटी - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के सीतापुर में बृहस्पतिवार को अनुबंधित रोडवेज बस अचानक पलट गई। इसमें 36 लोग सवार थे। सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।  

विज्ञापन

हादसा कमलापुर थाना क्षेत्र में सिधौली बिसवां मार्ग पर भारत पेट्रोल पंप के पास हुआ।

बस सिधौली से बिसवां की तरफ जा रही थी। घायलों में बिसवां के देउरी निवासी सोनी (15), हरदोई के करनपुर थाना क्षेत्र निवासी प्रीती (19), बिसवां के उलरा निवासी सफीकुन (17), बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के शिशुवा निवासी अखिलेश (21), बिसवां के  सिराज (26), साहिबे आलम (19) और  उमर (3) शामिल हैं। 
विज्ञापन


घायलों को सीएचसी कसमंडा लाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सब घर चले गए। डॉक्टर कामरान ने बताया कि सभी खतरे से बाहर थे। उपचार के बाद सब अपने घर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेयरिंग फेल होने से हुआ हादसा

एआरएम सीतापुर डिपो रोहतास कुमार मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। घायलों की संख्या जानी। परिचालक संतसागर ने बताया स्टेयरिंग फेल होने के चलते यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed