फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   road jaam

युवक के अपहरण से भड़के घरवालों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Fri, 13 Sep 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
road jaam
बिसवां (सीतापुर)। एसयूवी सवार बदमाशों ने गुरुवार की देर रात एक युवक का अपहरण कर लिया। इसकी भनक लगते ही युवक के घर वालों ने सैकड़ों समर्थकों के साथ नगर के बड़े चौराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ देर बाद युवक को बेहोशी की हालत में पुलिस ने तलाश लिया गया। युवक के मिलने के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम हटाया।
विज्ञापन

युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध अपहरण, हत्या के प्रयास में केस दर्ज किया है। वहीं, सड़क जाम करने वाले नौ नामजद व 50 अज्ञात के विरुद्ध बलवा सहित कई मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। इस पूरे घटनाक्रम को एक सप्ताह पहले उधारी मांगने पर उपजे विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बेलझरिया गांव में रहने वाला रवि कश्यप घर के पड़ोस में ही मिठाई की दुकान चलाता है। एक सप्ताह पहले गांव के ही मेराज ने उसकी दुकान से उधार सामग्री ली थी। रवि के उधारी मांगने पर मेराज ने पैसे तो दे दिए लेकिन साथियों संग देर शाम दुकान पर धावा बोलकर रवि की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने पांच हजार रुपये लूटने का आरोप भी लगाया था। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद व 50 अज्ञात के विरुद्ध लूट व मारपीट का केस दर्ज किया था। गुरुवार रात लगभग दस बजे रवि किसी काम से बिसवां जा रहा था। इसी बीच आईसीआईसीआई बैंक के करीब एसयूवी सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया।
रवि ने इसकी जानकारी अपने पिता गुड्डू कश्यप को मोबाइल पर कॉल कर दी। गुड्डू ने दुकान पर धावा बोलकर मारपीट करने वालों पर ही अपहरण का आरोप लगाते हुए सैकड़ों लोगों के साथ बड़े चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकी खबर मिलते ही एसडीएम शिशिर कुमार, सीओ समर बहादुर, कोतवाल ओपी तिवारी ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया।
पुलिस पर मारपीट व लूट के नामजद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करने के कारण हौसला बुलंद आरोपियों द्वारा यह घटना अंजाम देने की बात कहते हुए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया। इसी बीच अपहृत युवक नगर के शीतला देवी मंदिर के करीब बेहोशी की हालत में मिल गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती करा दिया।
बाद में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक के मिलने के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम हटा लिया। करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम रहने से राहगीरों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। कोतवाली प्रभारी ओपी तिवारी ने बताया कि गुड्डू कश्यप की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण व हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है।

जबकि पुलिस ने सड़क जाम करने पर लालजी रस्तोगी, मोहित सिंह, बजरंगी सिंह, छोटू, अंकित, अगस्त सिंह, निश्चय मिश्रा, आयुष मिश्रा, प्रिंस मिश्रा को नामजद करते हुए 50 अज्ञात के विरुद्ध बलवा व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed