फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Road dug for drain, people upset

Sitapur News: नाले के लिए खोदी सड़क, परेशान हुए लोग

Wed, 13 Nov 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 13 Nov 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Road dug for drain, people upset
सीतापुर। शहर में नवीन गल्ला मंडी के पास निर्माणाधीन नाले को सड़क के उस पार मुख्य नाले से जोड़ने के लिए विकासनगर जाने वाला मुख्य मार्ग खोद दिया गया। इससे मंगलवार को इस इलाके के लोगों को आवागमन में बहुत परेशानी हुई।
विज्ञापन




पराग दूध डेयरी से नवीन गल्ला मंडी तक नगरपालिका की तरफ से नाले का निर्माण करवाया जा रहा है। इस नाले को गल्ला मंडी के पास सड़क के उस पार स्थित मुख्य नाले से जोड़ा जाना है। नाला विकासनगर को जाने वाले मार्ग को क्रॉस कर रहा है। इसके चलते इस मार्ग को जेसीबी से खोद दिया गया। खोदाई के चलते मुख्य मार्ग बंद हो जाने से लोग श्रीनगर जाने वाले मार्ग से होकर मोहल्ले में पहुंचे, लेकिन उस पर भीषण जलभराव होने से उन्हें मुसीबत हुई।
विज्ञापन

कई वाहन चालक इन गड्ढों में फंसकर गिर भी गए। इसके अलावा अन्य कोई सही मार्ग न होने के चलते लोगों को लोगों को ऊबड़-खाबड़ गलियों से गुजरना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत चार पहिया वाहन निकालने में हुई। स्कूली बच्चे जान जोखिम के डालकर नाले के किनारे से निकलने का प्रयास करते दिखे। अधिशासी अधिकारी वैभव त्रिपाठी ने बताया कि नाले का निर्माण चल रहा है। विकास नगर मोड़ के पास इसे मुख्य नाले से जोड़ा जाना है, इसलिए खोदाई की गई है। जल्द ही काम पूरा कर सड़क पर आवागमन बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed