फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   RO is not working in council schools, drinking water crisis

Sitapur News: परिषदीय विद्यालयों में आरओ खराब, पेयजल का संकट

Fri, 28 Mar 2025 09:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 28 Mar 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
RO is not working in council schools, drinking water crisis
सीतापुर। गर्मी के तीखे होते तेवर के बावजूद परिषदीय विद्यालयों में पेयजल संकट से निबटने के कोई इंतजाम दिखाई नहीं पड़ रहे हैं। इसके चलते ही मछरेहटा विकासखंड के अधिकांश परिषदीय विद्यालयों में आरओ खराब हो जाने से बच्चे व शिक्षक शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं। कई स्कूलों में लगे हैंडपंप भी दूषित व कीचड़ युक्त पानी फेंकने लगे हैं। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार इस गंभीर समस्या के निस्तारण को लेकर उदासीन बने हैं।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आरओ लगवाए गए थे। आरओ लगवाने के कार्य में लाखों रुपयों का बजट खर्च किया गया। ठीक से देखभाल न होने के कारण मछरेहटा ब्लॉक के कई स्कूलों में शुद्ध पेयजल के लिए लगाए गए आरओ खराब पड़े हैं। हैंडपंपों से भी प्रदूषित पानी आ रहा है। ऐसे में गर्मी बढ़ने के साथ ही बच्चों को शुद्ध पेयजल तक मुहैया नहीं हो पा रहा है। प्रधानाचार्यों और अध्यापकों की मानें तो प्रधान व सचिव शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं देते हैं।
विज्ञापन



दो साल से खराब आरओ
कम्पोजिट विद्यालय बड़रावा में आरओ दो साल से खराब है। प्रधानाचार्य मोहम्मद शादाब अंसारी ने बताया कि 270 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। गर्मी के सीजन में बच्चों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पाता है। मजबूरी में हैंडपंप का बालू युक्त पानी पीना पड़ता है। कई बार शिकायत के बाद भी यह परेशानी दूर नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लगने के 10 दिन बाद ही खराब हो गया आरओ
कम्पोजिट विद्यालय मुसौली में छह महीने पहले आरओ लगवाया गया था। महज 10 दिन बाद ही आरओ खराब हो गया। सहायक अध्यापक रामसेवक ने बताया कि स्कूल के दो हैंडपंपों में से भी एक खराब पड़ा है। सचिव और प्रधान से शिकायत बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।




उखाड़कर कोने में रख दिया आरओ
प्राथमिक विद्यालय तहरपुर में आरओ को उखाड़कर एक कोने में रख दिया गया है। हैंडपंप की चौकी तक नहीं बनी है। लिहाजा, हैंडपंप से भी स्वच्छ पानी नहीं मिल रहा है। शिक्षकों का कहना है कि दूषित पानी पीने से बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने की आशंका बनी रहती है।


पेयजल हर विद्यालय की मूलभूत जरूरत है। आरओ खराब होने के मामले की एडीओ आईएसबी से जांच कराई जाएगी। समस्या मिलने पर उसका त्वरित समाधान कराया जाएगा।
राजेश तिवारी, बीडीओ मछरेहटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed