फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Rivers cutting farm barns

खेत खलिहान काट रहीं नदियां

Sat, 02 Oct 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rivers cutting farm barns
रेउसा इलाके में बह रही नदियों का कम हुआ जलस्तर। - संवाद - फोटो : SITAPUR
रेउसा (सीतापुर)। बिसवां तहसील में शारदा व सरयू नदी लगातार कटान कर रहीं हैं। नदियों के कटान का रुख भी बदल गया है। अब नदियां आबादी से दूर खेत खलिहान को काट रही है। इससे ग्रामीणों को कुछ हद तक राहत मिली है।
विज्ञापन

बिसवां तहसील के दुर्गापुरवा व म्योढ़ी छोलहा में नदियां कटान कर रही है। दुर्गापुरवा में स्कूल के पास पानी पहुंच गया था। लेकिन अब यहां पर हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे है। वहीं नदियों का पानी गांव की आबादी से दूर हट गया है। अब नदियां ग्रामीणों की जमीन को निशाना बना रही है। ग्रामीणों की परती जमीन नदियों के कटान की जद में आ रही है।
विज्ञापन

शनिवार को करीब 10 बीघा जमीन कटान में समा गई। गांव से दूर कटान होने से ग्रामीण राहत महसूस कर रहे हैं। उनके घर पर छाया कटान का खतरा कम हो रहा है। अब वह कटान से बेफ्रिक होकर अपने कामों पर लौट रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार अभिचल प्रताप सिंह ने बताया कि जलस्तर लगातार कम हो रहा है। कटान कुछ जगहों पर नदियां कर रही है। उन पर बराबर नजर बनाए रखी जा रही है। पीड़ितों को मदद भी पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed