फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   River overflow, panik

विकराल होती जा रही घाघरा, कटान तेज

Tue, 04 Jul 2017 11:24 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 04 Jul 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
River overflow, panik
नदी

बैराजों से छोड़े जा रहे पानी से घाघरा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। यही वजह है कि गांजरी क्षेत्र में घाघरा विकराल रूप लेती जा रही है। मंगलवार सुबह से शाम तक बैराजों से सवा लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

विज्ञापन


इससे नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। दुर्गापुरवा में नदी ने चार बीघा फसल निगल ली। वहीं दस मीटर तक सड़क बह गई। घाघरा नदी रेउसा में दुर्गापुरवा के निकट तेजी से कटान कर रही है।
विज्ञापन


गांव निवासी राजितराम व बलराम ने गांव के बाहर खेत में घुइयां की फसल बो रखी है। सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक नदी दोनों किसानों की चार बीघा फसल बहा ले गई। इसी रात नदी ने गांव में मौजूद डामर की 100 मीटर सड़क को काट दिया। गांव में करीब 150 परिवार रहते हैं। ये सभी परिवार कटान को देख भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी क्षेत्र के कोनी व गोड़ियन पुरवा में भी कटान कर रही है। दर्जिन रेती व कटैला पुरवा के निकट की भूमि नीची है, जिसकी वजह से नदी का पानी दायरे के बाहर आ गया है और कटैला पुरवा व दर्जिन रेती की तरफ बढ़ रहा है। तटीय क्षेत्र के बाशिंदे इसे बाढ़ की आहट मान रहे हैं।

उधर, टापू पर बसे पचीसा, रेती पुरवा व बदहाली पुरवा में भी घाघरा की कटान जारी है। इन दिनों टापू पर पहुंचने के लिए लोगों को करीब 5 किलोमीटर का रास्ता पानी पर तय करना पड़ेगा। टापू पर बसे परिवार दूध का कारोबार करते हैं।


नदी के उफान मारने से उनका निकलना मुश्किल हो गया है। मंगलवार को घाघरा, शारदा व बनबसा बैराजों से 1,23667 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। तटीय क्षेत्र के रामलालपुरवा, ठेकेदार पुरवा, मरेली, जैतहिया, नगीना पुरवा आदि गांवों में बाढ़ के संदेह भर से लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों ने बाढ़ से बचने के इंतजाम करने तेज कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed