फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Rise in patients with fever and cough after the rain

Sitapur News: बारिश के बाद बढ़े बुखार व खांसी के मरीज

Tue, 21 Jul 2026 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Rise in patients with fever and cough after the rain
सीतापुर। बारिश के बाद जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ओपीडी में मंगलवार को करीब 2900 मरीज पहुंचे। इनमें सबसे अधिक करीब 1600 मरीज जुकाम व खांसी के शामिल थे। इससे फिजिशियन कक्ष में सबसे अधिक भीड़ बनी रही। अस्पताल की ओपीडी सुबह आठ बजे से प्रारंभ हो गई। मरीजों ने लाइन में लगकर सबसे पहले परचा बनवाया। उसके बाद फिजिशियन डॉ. अनुपम मिश्रा, डॉ. रचना गौड़ के कक्ष में पहुंचे। यहां पर सुबह आठ से दो बजे तक लाइनें लगी रही। कई बार चिकित्सक इनडोर में भर्ती मरीजों को भी देखने गए। इससे मरीजों को काफी इंतजार करना पड़ा। इसी तरह ईएनटी विभाग में भी करीब 250 मरीजों ने इलाज कराया। इसमें कान में दर्द, सूजन, गले में दिक्कत के अधिक मरीज आए।
विज्ञापन

त्वचा के मरीज रहे मरीज
जिला अस्पताल में त्वचा रोग का कोई चिकित्सक नहीं है। महोली से आए रामू ने बताया कि पीठ पर दाने निकल आए है। एक बार फिजिशियन को दिखाया था। इसके बाद कोई फायदा नहीं हुआ है। अब चिकित्सक ने कहा कि त्वचा रोग विशेषज्ञ से इलाज करवाओ तो यहां पर कोई चिकित्सक नहीं है। इसी तरह राकेश ने बताया कि हाथ में लाल दाने पड़े है। एक बार दवा लेने के बाद फायदा नहीं हुआ। अब मजबूरी में बाहर से इलाज करवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
बढ़ी है संख्या
बारिश के बाद मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। यह संक्रमण की वजह से होना प्रतीत हो रहा है। अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर तरीके से इलाज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. इंद्र सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed