{"_id":"672e2d9620ce2c41250617cd","slug":"rikhauna-pradhans-financial-rights-seized-sitapur-news-c-102-1-stp1002-121649-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: रिखौना प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: रिखौना प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज
Fri, 08 Nov 2024 08:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 08 Nov 2024 08:56 PM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
सीतापुर। रिखौना गांव में कराए गए कार्यों में धांधली की शिकायत किए जाने पर अधिकारियों ने जांच की। जांच में 4,85,400 की वित्तीय अनियमितता पाई गई। जिसके बाद डीएम ने प्रधान के वित्तीय अधिकारी सीज कर दिए हैं। तत्कालीन सचिवों व जेई एमआई के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
परसेंडी की ग्राम पंचायत रिखौना में कराए गए कार्यों में अनियमितता व धांधली की शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई थी। शिकायत पर डीएम द्वारा 24 अप्रैल 2023 को जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को जांच सौंपी गई थी। जांच अधिकारी द्वारा 17 बिंदुओं पर जांच करते हुए आठ नवंबर 2023 को आख्या डीएम को दी गई। जांच के बाद चार जनवरी 24 को प्रधान कमरजहां को कारण बताओ नोटिस दिया गया। जिसके बाद प्रधान ने 15 जनवरी को स्पष्टीकरण दिया।
तत्कालीन पंचायत सचिव ओमप्रकाश, प्रयस गहोई, सुरेश चंद्र वर्मा से भी स्पष्टीकरण तलब किया गया, लेकिन उनके द्वारा कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। जिसके बाद डीएम ने सरकारी धन के खर्च की जांच कराई गई। जिसमें 4,85,400 रुपये की वित्तीय अनियमितता पाई गई। जिसके बाद डीएम ने प्रधान कमरजहां के वित्तीय अधिकारी सीज करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही तत्कालीन सचिवों व जेई एमआई के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. निरीश चंद्र साहू ने बताया कि प्रधान व सचिव पर डीएम के निर्देश पर कार्यवाही की है।