{"_id":"6874045bf2fcea3ebd085ff8","slug":"restrictions-on-the-entry-of-vehicles-on-the-routes-leading-to-kanwar-sitapur-news-c-102-1-slko1055-136336-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कांवड़ जाने वाले मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कांवड़ जाने वाले मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक
Mon, 14 Jul 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सावन के पहले सोमवार के मद्देनजर जिले भर में रविवार सुबह से ही रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। इसके लिए यातायात के छह-छह पुलिसकर्मियों को 12-12 घंटों की शिफ्ट के हिसाब से तैनात कर दिया गया। इसके अलावा थानों की फाेर्स भी तैनात रही। यह व्यवस्था सोमवार रात तक जारी रहेगी।
कांवड़ यात्रा को लेकर जिले को तीन जोन में बांटा गया है। रेड जोन में मिश्रिख-रामकोट होते हुए शहर के नवीन चौक से श्यामनाथ, कचनार-काजी कमालपुर चौराहा से गोला मार्ग को शामिल किया गया है। दूसरा मार्ग बिसवां से रेउसा का है। इन मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर दिया गया।
यलो जोन में मिश्रिख से कुतुबनगर पिसावां होते हुए महोली फिर वहीं से बड़ागांव होते हुए हरगांव मार्ग, सिधौली से रालामऊ-कल्ली होकर नीमसार मार्ग, खैराबाद से बिसवां, बिसवां से बिलौली बाजार होकर महमूदाबाद, बिसवां से लहरपुर, लहरपुर से तंबौर और तंबौर से रेउसा मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
रविवार को इन मार्गों पर भारी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहे। छोटे वाहन 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलाए गए। इसके अलावा ग्रीन जोन में सिधौली से सीतापुर मुख्यालय होकर महोली नेशनल हाईवे, सीतापुर मुख्यालय से हरगांव मार्ग शामिल हैं जहां कोई भी समस्या नहीं रही।