फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Responsible could not show the files of the scheme to the DM

Sitapur News: डीएम को योजना की फाइलें नहीं दिखा सके जिम्मेदार

Wed, 15 Mar 2023 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 15 Mar 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Responsible could not show the files of the scheme to the DM
सीतापुर के विकास भवन में अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास विभाग में फाइल देखते डीएम अनुज सिंह।
सीतापुर। डीएम ने मंगलवार को विकास भवन का मुआयना किया। कई दफ्तरों में फाइलों का रख-रखाव बेतरतीब पाया गया। निरीक्षण प्रस्तावित होने के बाद भी जिम्मेदार पत्रावलियों को दुरुस्त नहीं कर सके। यूपी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के सहायक प्रबंधक पीएम आदर्श ग्राम योजना सहित अन्य योजनाओं से संबंधित जानकारी नहीं दे सके। उन्हेंं प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए गए। मत्स्य विभाग के वरिष्ठ सहायक और मत्स्य विकास अधिकारी मांगे गए दस्तावेज नहीं दे सके। उन्हें फटकार लगाई गई।
विज्ञापन


डीएम अनुज सिंह ने विकास भवन स्थित दफ्तरों के मुआयने की शुरुआत मनरेगा सेल से की। यहां शिकायत पटल कार्य देख रहे राजीव कश्यप शिकायतों से संबंधी जानकारी नहीं दे सके। रेंडमली 2013 की एक फाइल देखने पर पाया गया कि डीएम और सीडीओ के आदेश के बाद भी रिकवरी नहीं हो सकी है। इसके बाद अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम में दुकान योजना से संंबंधित विज्ञापन और वसूली के साथ ही पीएम आदर्श ग्राम योजना में कराए गए विकास कार्य से संबंधित दस्तावेज और कार्रवाई का संतोषजनक जवाब सहायक प्रबंधक विनोद कुमार वर्मा डीएम को नहीं दे सके। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही प्रमुख सचिव को पत्र भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


खादी ग्रामोद्योग विभाग में पटल सहायक ऋण योजना से संबंधित दस्तावेजों की सही जानकारी नहीं दे सके। डीएम ने पशुपालन विभाग में पैरावेट के कार्य और मानदेय भुगतान से संबंधित एक-एक बिंदु पर जानकारी की तो जिम्मेदार कर्मचारी उन्हें नहीं दिखा सके। जिला पंचायत राज अधिकारी के दफ्तर के निरीक्षण में डीएम ने शिकायत पटल सहायक से शिकायतों की संख्या और पेंडिंग मामलों की जानकारी की। यहां अलमारी से कुछ फाइल निकलवाकर देखी तो 2020 की एक फाइल पर कार्रवाई अधूरी मिली। इस पर नाराजगी जताई। सहायक के कार्यकाल की जानकारी करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। सहायक निदेशक मत्स्य के दफ्तर में लाभार्थियों को अनुदान देने और उनके आवेदनों की डीएम ने जानकारी की तो जिम्मेदार जवाब नहीं दे सके। पिछले साल की फाइल नहीं मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि फाइलों का रखरखाव बहुत घटिया है। वित्तीय नियमों को पालन नहीं किया जा रहा है। बिना नोटशीट के कार्य हो रहा है। इस मौके पर सीडीओ अक्षत वर्मा, डीडीओ हरिश्चंद्र प्रजापति, पीडी गजेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



लिफ्ट ठीक कराने के निर्देश
विकास भवन का मुआयना करने के बाद डीएम भवन की छत देखने गए। उन्होंने लिफ्ट में लगे ताले की जानकारी नाजिर से की तो उन्होंने बताया यह बंद है। उत्तर से संतुष्ट न होने पर कहा कि लोक निर्माण विभाग से बात करें। इसे चालू कराएं। डीपीआरओ दफ्तर के समीप वर्ल्ड विजन की ओर से लगाई पानी की टंकी को शहर में सार्वजनिक स्थल पर लगाने के निर्देश दिए। जिसे गर्मी को लोगों राहत मिले। उसके स्थान पर वॉटर कूलर लगाने को कहा।



मत्स्य विभाग के वरिष्ठ सहायक धूम्रपान करते मिले
डीएम मत्स्य विभाग में लाभार्थियों के आवेदन से संबंधी फाइलें देख रहे थे। इसे वरिष्ठ सहायक व उर्दू अनुवादक अबुल हसन अंसारी दिखा रहे थे। उनके मुंह से बदबू आने पर डीएम ने कहा कि गुटका खाकर क्यों आते हो। इस पर नाराजगी व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि सोमवार को सीडीओ के मुआयने में भी वह धूम्रपान करते पाए गए थे। जिस पर उनका वेतन रोकते हुए जवाब तलब किया गया है। इसके पूर्व भी सीडीओ ने उन्हें इस संबंध में चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed