फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Reservation list will be released after investigation at six levels

छह स्तरों पर जांच के बाद जारी होगी आरक्षण सूची

Sun, 28 Feb 2021 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Reservation list will be released after investigation at six levels
सीतापुर। जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। आरक्षण सूची पर दावेदारों की नजरें टिकी हुई हैं, लेकिन सूची कई स्तरों पर जांच के बाद ही जारी की जाएगी। सोमवार शाम तक कमेटी सूची को सीडीओ को सौंपने के बाद इसकी रैंडम जांच कराकर ही सार्वजनिक करेगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल अभी नहीं बजा है, लेकिन चुनावी हलचल तेज हो चली है। समय नजदीक देख सरकारी मशीनरी चुनावी मोड में आ चुकी है। तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में सबसे अधिक माथापच्ची आरक्षण सूची जारी करने को लेकर चल रही है। सुबह से शाम तक डीपीआरओ दफ्तर में चहल-पहल जारी है। आरक्षण सूची जारी करने का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। आंकड़ों का मिलान भी अंतिम दौर में है। इस बार शासन स्तर से बदली गई व्यवस्था से जिले की अधिकांश सीटों पर उलटफेर तय माना जा रहा है। इस बार शासन ने आरक्षण प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और इसमें मनमानी रोकने के लिए कड़ी व्यवस्था की है।
विज्ञापन

यही वजह है कि इस नई व्यवस्था ने दावेदारों की नींद उड़ाकर रख दी है। आरक्षण सूची जारी करने के लिए इस बार कई स्तर से सूची को गुजरना होगा। जानकारों की माने तो छह स्तर से जांच केे बाद ही सूची जारी करने पर प्रशासन अंतिम मुुहर लगाकर इसे सार्वजनिक करेगा। जानकार बताते हैं कि आरक्षण सूची के काम के लिए लगाई गई तीन सदस्यीय टीम सोमवार शाम तक आरक्षण की सूची सीडीओ को सौंप देगी। इसके बाद रैंडम जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्तरों पर होगी जांच
जानकारों की माने तो नई व्यवस्था अनुसार, आरक्षण सूची को पहले छह स्तर की जांच से गुजरना होगा। इन जांचों के बाद ही सूची को पास किया जाएगा। बताते हैं कि एडीएम पंचायत सूची बनाकर बीडीओ को देंगे, फिर डीपीआरओ और डीडीओ इसकी जांच करेंगे। इसके बाद सूची सीडीओ के पास पहुंचेगी। सीडीओ के संतुष्ट होने के बाद ही सूची को डीएम के सामने पेश किया जाएगा। कई तय हुए नियमों पर परखने के बाद ही सूची जारी होगी।
बढ़ने लगी दावेदारों की धड़कनें
आरक्षण सूची जारी होने की तारीख बेेहद करीब होने से दावेदारों की धड़कनें और तेज हो गई हैं। सभी की निगाहें सूची पर आकर टिक गई हैं। हर किसी को सूची को लेकर बेसब्री से इंतजार है। इसकी वजह भी है कि, सूची से ही उनकी सीट तय होगी और फिर वह आगे का रास्ता चुनेंगे। जैसे-जैसे तारीख करीब आती जा रही है, वैसे ही दावेदारों की बेचैनी बढ़ती जा रही है।

शासन के तय फार्मूले और गाइडलाइन के अनुसार ही आरक्षण सूची जारी करने का काम चल रहा है। ये कार्य अब अंतिम दौर में है। गठित तीन सदस्यीय टीम सोमवार शाम तक सूची सौंप देगी। इसके बाद सूची की छह स्तरों पर रैंडम जांच कराई जाएगी। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अनुमान है कि तीन मार्च को सूची जारी कर दी जाएगी।
- अक्षत कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed