फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Removed the illegal occupation of road

आंख अस्पताल रोड से अवैध कब्जे हटाए

Thu, 14 Jan 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 14 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Removed the illegal occupation of road

अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने गुरुवार को शहर के आंख अस्पताल मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान में दो दर्जन अस्थायी कब्जे हटाए गए। साथ ही उन्हें दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी।

विज्ञापन


वहीं स्थायी अतिक्रमण करने वालों को तीन दिन की मोहलत देते हुए खुद अपने अवैध कब्जे हटा लेने की चेतावनी दी। अतिक्रमण न हटाने वालों का अवैध निर्माण सोमवार को ढहा दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने शहर की प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण हटवाने को लेकर अभियान चलाया। शहर की सबसे व्यस्ततम सड़क लालबाग से आंख अस्पताल मार्ग है। इस मार्ग पर सैकड़ों दुकानें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही कलेक्ट्रेट परिसर आने वाले अधिकारी व फरियादी इसी रास्ते से आते-जाते हैं। ऐसे में दुकानों के बाहर व्यापारी सामान रख देते हैं, जिससे सड़क पर अतिक्रमण होने से आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है।

इसको लेकर गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट बीएन यादव व सीओ राहुल मिठास की अगुवाई में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। टीम सबसे पहले लालबाग चौराहा पहुंची। टीम को देखते ही व्यापारियों ने दुकान के बाहर रखे सामान को हटाना शुरू कर दिया।


धीरे-धीरे टीम ने सड़क के दोनों तरफ करीब दो दर्जन व्यापारियों का सामान हटवाया। व्यापारियों को दोबारा न करने की चेतावनी दी। यह सिलसिला आंख अस्पताल तक जारी रहा। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया स्थायी अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को नोटिस जारी कर दिया गया है।

व्यापारी स्वयं तीन दिन के अंदर अतिक्रमण हटा ले, वरना सोमवार को उनका अवैध निर्माण ढहा दिया जाएगा। साथ ही व्यापारियों से जुर्माना भी वसूला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed