{"_id":"6751e92ec8ab81487f03e45e","slug":"removed-30-loudspeakers-from-religious-place-sitapur-news-c-91-1-abn1002-125597-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: धार्मिक स्थल से 30 लाउडस्पीकर उतारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: धार्मिक स्थल से 30 लाउडस्पीकर उतारे
Thu, 05 Dec 2024 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अभियान चलाकर बृहस्पतिवार को धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर लगे करीब 30 लाउड स्पीकर उतारे गए। डीएम अविनाश सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों और लाउडस्पीकरों के उपयोग को नियंत्रित करने के लिए जिले में विशेष अभियान चला। करीब 200 धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की जांच की गई। निर्धारित ध्वनि से तेज बजने वाले 30 लाउडस्पीकर को उतरवा दिया गया।
डीएम ने बताया कि पुलिस बल के साथ गांधीनगर, मीरानपुर, अब्दुल्लापुर, शहजादपुर, लोरपुरताजन आदि क्षेत्रों में मंदिर व मस्जिद का भ्रमण कर लाउडस्पीकरों की आवाज को जांचा गया। जिन धार्मिक स्थलों पर एक से अधिक लाउडस्पीकर लगे मिले, वहां से लाउडस्पीकर उतरवाए गए। लोरपुरताजन के दो धार्मिक स्थलों पर मानक से अधिक तेज आवाज से चलते मिले लाउडस्पीकर को उतरवा दिया गया।
डीएम ने शहजादपुर सब्जी मंडी में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। पूरे शहर में नियमित सफाई सुनिश्चित कराने के जिम्मेदारों को निर्देश दिए। उधर, सीओ देवेंद्र कुमार भी अकबरपुर सर्किल के थानाक्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर पहुंचे। मानक से अधिक ध्वनि पर बजने वाले लाउडस्पीकर की ध्वनि को कम कराया। टांडा कोतवाली में कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने सकरावल, घुरहुपुर समेत 12 स्थलों पर निर्धारित आवाज से अधिक बजतेे मिले लाउडस्पीकरों को उतरवा दिया।