{"_id":"6a6f84d98186ebf935022a23","slug":"relocate-shopkeepers-before-removing-them-sitapur-news-c-102-1-slko1037-161371-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दुकानदारों को हटाने से पहले करें विस्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दुकानदारों को हटाने से पहले करें विस्थापित
Sun, 02 Aug 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
बैठक करते लोग
सीतापुर। लालबाग पार्क स्थित हिंदी सभा में रविवार को नजूल जागरूकता एवं जनसंवाद शिविर आयोजित हुआ। इसमें नागरिकों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने नजूल भूमि से जुड़े मामलों पर चर्चा की।
बैठक में घंटाघर क्षेत्र के दुकानदारों की समस्या भी उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि घंटाघर के संरक्षण और सुंदरीकरण का कार्य स्वागत योग्य है, लेकिन दशकों से नगर पालिका के किरायेदार दुकानदारों को बिना वैधानिक प्रक्रिया के हटाना उचित नहीं होगा। प्रशासन से मांग की गई कि प्रभावित दुकानदारों को पहले वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया जाए, इसके बाद ही कार्रवाई की जाए।
कार्यक्रम का संचालन नजूल जागरण अभियान के समन्वयक अधिवक्ता आशीष मिश्रा ने किया। उन्होंने बताया कि नजूल भूमि से जुड़े मामलों को लेकर जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा।