{"_id":"6000853f8ebc3e31874eefba","slug":"relief-no-patient-found-in-corona-sitapur-news-lko5598834171","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : कोरोना का नहीं मिला कोई मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : कोरोना का नहीं मिला कोई मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। कोरोना महामारी को लेकर गुरुवार का दिन जिलेवासियों के लिए राहत भरा रहा। सुबह जहां वैक्सीन स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचा दी गई, वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। 10 माह में गुरुवार को यह दूसरा दिन था, जब पॉजिटिव मामले शून्य रहे। इस पर स्वास्थ्य महकमा राहत जता रहा है।
जिले में कोरोना के मामले मिलने की शुरुआत 5 अप्रैल 2020 को हुई थी। जब खैराबाद इलाके में एक साथ आठ जमाती पॉजिटिव हुए थे। उसके बाद रोजाना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती चली गई। एक समय ऐसा भी आया जब जिले में एक ही दिन में 150 से अधिक केस पॉजिटिव हुए। उसके बाद देश लॉकडाउन के दौर से गुजरता रहा। अब सर्दी बढ़ने के साथ ही मामलों में भी गिरावट आ रही है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में जिले में एक भी कोरोना का मामला सामने नहीं आया है। यह राहत भरी खबर जरूर है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह का कहना है कि अब दिन प्रतिदिन मामले ऐसे ही कम आते रहेंगे। जिले के लोग कोरोना को लेकर सजग हो गए हैं। केवल दिल्ली वालों से थोड़ा खतरा है। बाकी हालात पूरी तरह से सामान्य हो गए है। जिले में एक भी केस न मिलना शुभ संकेत है। यह सभी के लिए राहत भरा है।