फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Relaxed job, got Rs 4.11 crore just for marking attendance

Sitapur News: आराम की नौकरी, सिर्फ हाजिरी लगाने के मिले 4.11 करोड़

Sun, 17 Sep 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 17 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Relaxed job, got Rs 4.11 crore just for marking attendance
सीतापुर। बेसिक शिक्षा विभाग का खेल ही निराला है। एक तरफ तो शिक्षकों की कमी से 100 से अधिक विद्यालय जूझ रहे हैंं वहीं दूसरी तरफ अंतरजनपदीय तबादलों के तहत आए 360 शिक्षकों से केवल हाजिरी लगवाई गई। इसके बदले उनको 4.11 करोड़ वेतन भी दे दिया गया। ढाई माह से वह विद्यालय जाने की आस लगाए बैठे हैं। अगर समय रहते इनको विद्यालय दे दिया गया होता तो शायद पठन-पाठन प्रभावित न होता।
विज्ञापन

अंतरजनपदीय तबादलों के तहत जुलाई के प्रथम सप्ताह में विभिन्न जनपदों से 309 शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय में अपनी आमद दर्ज कराई थी। विद्यालय आंवटन न होने तक उन्हें बीएसए कार्यालय पर ही हाजिरी लगाने के निर्देश दिए गए थे। विद्यालय आंवटन शासन स्तर से होना है। इसके लिए कई बार प्रयास हुए लेकिन विद्यालय अलॉट नहीं हो पाया। इससे शिक्षक रोजाना कार्यालय आकर हाजिरी लगा रहे हैं।
विज्ञापन

एक शिक्षक का औसत वेतन अगर 50 हजार रुपये प्रतिमाह माना जाए तो जुलाई से 15 सितंबर तक करीब ढाई माह का वेतन 3.86 करोड़ बनता है। इसी तरह 12 व 13 अगस्त को 51 शिक्षकों ने दूसरे चरण में आमद दर्ज कराई। इन शिक्षकों का 15 अगस्त से 15 सितंबर तक एक माह का वेतन 25 लाख 50 हजार बनता है। इस तरह 360 शिक्षकों को अफसरों ने ढाई माह में 4.11 करोड़ रूपये सिर्फ वेतन के नाम पर दे दिए। इसके बदले इनसे केवल रजिस्टर पर हाजिरी लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिक्तियों के आधार पर मिलेंगी नियुक्ति
20 व 21 सितंबर को विद्यालय आंवटन होना है। इसके लिए सभी शिक्षकों को जानकारी दे दी गई है। ऑनलाइन तरीके से जिले में रिक्त विद्यालयों की सूची के आधार पर विद्यालय दिए जाएंगे।
अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed