फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Relatives agitated over the death of the newborn, created a ruckus

Sitapur News: नवजात की मौत पर भड़के परिजन, किया हंगामा

Mon, 21 Aug 2023 06:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 21 Aug 2023 06:25 PM IST
विज्ञापन
Relatives agitated over the death of the newborn, created a ruckus
परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सकरन (सीतापुर)। क्षेत्र के एक क्लीनिक में सोमवार को प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। क्षुब्ध परिजनों ने करीब एक घंटे तक हंगामा किया। अस्पताल प्रशासन काफी देर तक मान मनौव्वल करता रहा। उसके बाद परिजन घर वापस चले गए।
सकरन थाना क्षेत्र के उमराकलां गांव निवासी एक प्रसव पीड़िता को बीती रात कस्बे के एक क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। प्रसव के दौरान मृत बच्चे का जन्म हुआ। परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। करीब एक घंटे तक चले विवाद के बाद अस्पताल प्रशासन ने पीड़ितों को शांत कराया।
विज्ञापन

मरीजों ने बताया कि यह क्लीनिक जरूर है लेकिन यहां पर प्रसव कराने की अनुमति नहीं है। बावजूद इसके अवैध तरीके से यहां पर प्रसव कराए जा रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक सांडा डॉ. मनोज देशमणि ने बताया कि मामले की जांच करवाई जाएगी। अगर क्लीनिक की आड़ में प्रसव केंद्र चल रहा है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed