{"_id":"6096cf378ebc3ed2b35c6ba3","slug":"relationship-broken-by-sending-indecent-photo-of-maiden-sitapur-news-lko5773622199","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की अश्लील फोटो भेजने से टूटा रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की अश्लील फोटो भेजने से टूटा रिश्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीराबाद (सीतापुर)। मनचले की ओर से युवती की अश्लील फोटो बनाकर उसकी होने वाली ससुराल भेजने के बाद रिश्ता टूटने को लेकर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे पीड़ित परिवार में पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश है।
सदरपुर इलाके के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुत्री की शादी लहरपुर क्षेत्र के एक गांव में तय की थी। सात मई को शादी थी। बारात आने का इंतजार था, लेकिन इसी बीच सदरपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद निवासी मनचले युवक ने युवती की अश्लील फोटो बनाकर उसके होने वाले ससुर को भेज दी। लड़की की फोटो देखकर ससुराल के लोगों ने शादी से इंकार कर दिया। बरात भी नहीं आई।
इसको लेकर युवती का परिवार काफी परेशान है। कार्रवाई के लिए युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी है, लेकिन आरोप है कि सदरपुर एसओ ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी युवक को थाने पर लाया गया, लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है। दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मामले में टालमटोल कर रही है।
विज्ञापन
एसओ संदना अवधेश यादव ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। इसकी जांच एसआई नयन सिंह कर रहे हैं। लड़के पक्ष को थाने बुलाया गया है। लड़की के घर वालों और जिन लोगों ने शादी से इंकार किया है, उन्हें भी बुलाया गया है। सभी से बात की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।