फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Registration of hundred unfit school vehicles suspended, parents worried

Sitapur News: सौ अनफिट स्कूली वाहनों का पंजीकरण सस्पेंड, अभिभावक परेशान

Fri, 29 Sep 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 29 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Registration of hundred unfit school vehicles suspended, parents worried
सीतापुर। अगर आप भी अपने बच्चे को बस या वैन से स्कूल भेजते हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। शुक्रवार को जिला प्रशासन ने मानक न पूरे करने वाले 100 स्कूली वाहनों का पंजीकरण निलंबित कर दिया है। शनिवार से इन वाहनों से बच्चे स्कूल नहीं जा सकेंगे। अभिभावकों की परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन


जिन वाहनों के पंजीकरण सस्पेंड किए गए हैं, उनमें अधिकतर गाड़ियां सुदूर ग्रामीण इलाकों की हैं। इन वाहनों से बच्चे शहर के कई नामचीन स्कूलों में पढ़ने आते हैं। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को समीक्षा के बाद लापरवाही बरतने वाले इन वाहनों पर कार्रवाई की। 100 स्कूली वाहनों को बच्चों को लाने व ले जाने पर रोक लगा दी। ऐसे में शनिवार से ये वाहन सड़कों पर नहीं दौड़ सकेंगे।
विज्ञापन


अब जब तक विद्यालय दूसरी व्यवस्था नहीं करेगा तब तक अभिभावकों को अपने साधन से बच्चों को स्कूल भेजना पड़ सकता है। कई अभिभावकों का कहना है कि कौन-कौन से वाहनों को निलंबित किया गया, इसकी सूची स्कूल या जिला प्रशासन ने उपलब्ध नहीं कराई है। इससे चिंता बढ़ गई है कि शनिवार को बच्चे की स्कूली बस आएगी कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में 616 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। इन वाहनों से 120 विद्यालयों के 20 हजार बच्चे रोजाना स्कूल आते-जाते हैं। इनमें अधिकतर मैजिक, बस व वैन शामिल हैं। प्रशासन ने कई बार स्कूलों को नोटिस दी लेकिन प्रबंधन हर बार अनसुनी करता रहा। निलंबित किए गए वाहन सीतापुर, महोली, सिधौली, मिश्रिख, महमूदाबाद व बिसवां आदि ग्रामीण इलाके के स्कूलों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed