फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Recovery will be done from the secretary and head who have grabbed the money

Sitapur News: धनराशि हड़पने वाले सचिव व प्रधान से होगी वसूली

Sat, 20 May 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 20 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Recovery will be done from the secretary and head who have grabbed the money
सीतापुर। प्रधान व सचिव ने मिश्रिख ब्लाॅक की ग्राम पंचायत फूलपुर झरिया में 15वें वित्त से विकास कार्य कराने के लिए भेजी गई धनराशि का दुरुपयोग किया। शिकायत पर प्रकरण की जांच हुई तो मामला सही पाया गया। अब डीएम ने दोनों से दुरुपयोग किए गए 39,050 रुपये की वसूली करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत में धनराशि के दुरुपयोग की शिकायत मिलने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल ने जांच की थी। उनकी रिपोर्ट में विद्यालय की मरम्मत, पंचायत भवन के लिए खरीदे गए फर्नीचर सहित सीसी कार्य की धनराशि का दुरुपयोग करना पाया गया।
विज्ञापन


मामले में प्रधान और तत्कालीन सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसका उत्तर मिलने के बाद फर्नीचर के काम पर किए गए भुगतान को संदिग्ध पाए जाने पर इस कार्य की पुष्टि सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी प्राविधिक मानवेंद्र यादव से क राई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 39,050 रुपये का दुरुपयोग पाया गया। संबंधित रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से डीएम को प्रस्तुत की गई। जिसपर इसकी आधी-आधी धनराशि प्रधान सत्यपाल वर्मा और तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी रामचंद्र से वसूल किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed