फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Records not found correct in cowshed, notice to head

Sitapur News: गोशाला में दुरुस्त नहीं मिले अभिलेख, प्रधान को नोटिस

Wed, 04 Dec 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 04 Dec 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Records not found correct in cowshed, notice to head
सीतापुर। जिलाधिकारी ने कसमंडा स्थित जगदीशपुर ग्राम पंचायत में सुरभि अस्थायी निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल व महोली स्थित नंदिनी अस्थायी गो आश्रय स्थल का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। नंदिनी अस्थायी गो आश्रय स्थल में ठंड से बचाव के लिए गोशाला में समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि चारे व भूसे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। पशुओं को ठंड के दौरान प्रतिरोधक क्षमता में सुधार के लिए पर्याप्त सप्लीमेंट व पौष्टिकता युक्त हरा चारा भी दिया जाए। आश्रय स्थलों पर बिछावन के रूप में पुआल की समुचित व्यवस्था हो। ठंडी हवा से बचाव के लिए तिरपाल, पशुओं के लिए अलाव व बोरे का प्रबंध किया जाए। नोडल अधिकारी नियमित रूप से गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण करते रहें। बीमार पशुओं को समुचित उपचार दिया जाए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत जगदीशपुर स्थित सुरभि अस्थायी निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल में अभिलेखों का रखरखाव सही न मिलने व अन्य व्यवस्थाएं ठीक न पाए जाने पर प्रधान को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। नंदिनी अस्थाई गो आश्रय स्थल में जिलाधिकारी ने अमरूद के पौधे भी लगाए। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस नितिन सिंह, उपजिलाधिकारी बिसवां मनीष कुमार व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed