{"_id":"64690c09cf129f29f7076099","slug":"real-sisters-missing-in-suspicious-circumstances-sitapur-news-c-13-1-246970-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: संदिग्ध हालात में सगी बहनें लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: संदिग्ध हालात में सगी बहनें लापता
Sat, 20 May 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 20 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली दो सगी बहनें संदिग्ध हालात में 17 मई को लापता हो गईं। पुलिस ने मां की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की है। पुलिस ने कस्बे में अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंंगाले। इनमें दोनों बहने स्टेशन की ओर जाती नजर आईं हैं।
कस्बे एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी दो पुत्रियां (14) व (8 वर्ष) 17 मई की दोपहर बकरियों को लाने के लिए गईं थीं। इसके बाद वापस घर नहीं आईं।
काफी तलाश करने पर भी पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस हरकत में आई और कस्बे में लगे कैमरे खंगाले गए। पुलिस को जांच के दौरान यह भी पता चला है कि महिला की पायल खो गई थी। इसको लेकर उसने अपनी दोनों बेटियों को डांट लगाई थी। डांटे जाने से दोनों बहनें नाराज थीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।