फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Read Eid prayers in homes: DM

घरों में ही पढ़ें ईद की नमाज : डीएम

Sat, 23 May 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Read Eid prayers in homes: DM
सीतापुर। जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने शनिवार को पीस कमेटी की बैठक में धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों से सहयोग की गुजारिश की है। कहा कि सभी लोग ईद की नमाज अपने घरों में ही पढ़ें। धर्मगुरुओं ने कहा कि नमाज के बाद गले न मिले एवं हाथ न मिलाएं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से अपनी सुरक्षा के लिए हमें घरों में ही रहना होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी को सावधान रहना है, क्योंकि कोरोना वायरस का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। प्रशासन का प्रयास है कि लोगों को घर पर ही अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। जिससे लोग घरों में रहें और वायरस के खतरे से बच सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन हर संभव उपाय कर रहा है तथा जनपद में 590 बेड कोरोना पीड़ितों के इलाज को तैयार किए गए हैं, जिससे भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर सभी को बेहतर इलाज मिल सके। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूरे उत्साह के साथ सभी लोग अपने घर पर ही त्योहार मनाएं। प्रशासन की ओर से बिजली, पानी, स्वच्छता, आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिलाधिकारी ने सभी से गरीबों की मदद करने की अपील भी की।
विज्ञापन

पुलिस उपमहानिरीक्षक-पुलिस अधीक्षक एलआर कुमार ने बताया कि सभी लोग ईद की नमाज अपने घरों में ही करें तथा मस्जिदों में पूर्व की व्यवस्था के अनुसार चार या पांच लोग रहकर नमाज पढ़ सकेंगे। उन्होंने हॉटस्पॉट क्षेत्र रहे खैराबाद में निर्देशों का शतप्रतिशत पालन करने को वहां के निवासियों को बधाई दी। कहा कि यह बहुत संवेदनशील समय है, इसलिए हम सभी को सावधान रहना है तथा मास्क अनिवार्य रूप से पहनना है। समय-समय पर हाथ धोने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने से भी वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक, नगर मजिस्ट्रेट पूजा मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह एवं मधुवन कुमार सिंह सभी उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed