{"_id":"655fa6ee3822bc34f3051ba6","slug":"rasulpur-mianpurwa-road-will-be-widened-by-rs-29-crores-sitapur-news-c-102-1-slko1037-5831-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 29 करोड़ से चौड़ा होगा रसूलपुर मियांपुरवा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 29 करोड़ से चौड़ा होगा रसूलपुर मियांपुरवा मार्ग
Fri, 24 Nov 2023 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के गांजरी इलाके में रसूलपुर से मियांपुरवा तक खस्ताहाल सड़क के दिन अब बहुरने वाले हैं। इस 14 किलाेमीटर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को लेकर 29 करोड़ रुपये की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। पहली किस्त के रूप में 10.21 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। सड़क निर्माण जल्द शुरू कराने की कवायद लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दी है। इस सड़क के बनने से करीब 200 गांवों की तीन लाख आबादी का सफर सुगम होगा।
रेउसा विकास खंड क्षेत्र के रसूलपुर से मियांपुरवा तक 14 किमी मार्ग वर्तमान में बेहद जर्जर है। सड़क जगह-जगह से उखड़ चुकी है। गड्ढों की वजह से इस सड़क पर आवागमन दूभर है। सड़क के पुनर्निर्माण की मांग काफी समय से की जा रही है। लोक निर्माण विभाग की ओर सड़क निर्माण को लेकर प्रस्ताव भेजा गया था। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने सड़क निर्माण के लिए 29.17 करोड़ रुपये की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। जल्द कार्य शुरू कराने को लेकर 10.21 करोड़ रुपये पहली किस्त के रूप में अवमुक्त कर दिए गए हैं।
साढ़े पांच मीटर चौड़ी होगी सड़क
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता मिथिलेश वर्मा ने बताया कि जल्द सड़क निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। वर्तमान में रसूलपुर से ग्वारी, राजापुर, इसरौली चकदहा होते हुए मियांपुरवा तक 14 किमी सड़क तीन मीटर चौड़ी है। अब यह सड़क साढ़े पांच मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि इस मार्ग की चौड़ाई तीन मीटर होने के कारण बड़े वाहनों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क की चौड़ाई कम होने से दुर्घटनाओं की प्रबल संभावना बनी रहती है। इस मार्ग पर रसूलपुर, हलीमनगर, खरेहती, ग्वारी, जंगलपुरवा, सुजातपुर, माधवपुर और मियांपुरवा सहित करीब 200 गांव पड़ते हैं। यह क्षेत्र गन्ना बाहुल्य है और इसके आसपास कई गन्ना क्रय केंद्र भी स्थापित किए जाते हैं। इस मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण होने से गन्ना किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। हादसों पर भी अंकुश लग सकेगा। इसके अतिरिक्त स्कूली बच्चों और उच्च शिक्षा के लिए बिसवां व महमूदाबाद जाने में विद्यार्थियों को सुविधा होगी। किसानों को अपनी फसल बिसवां और महमूदाबाद मंडी तक ले जाने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
आस्था की डगर भी होगी सुगम
इस मार्ग पर बाबा कामेश्वर महादेव मंदिर स्थित है। म्योढ़ी सेवलिया पर हर साल स्थानीय मेले का आयोजन भी होता है। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मार्ग चौड़ा होने से इन धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं के आस्था की डगर सुगम होगी। वहीं, मार्ग पर पुलियों का निर्माण होने से जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं से भी निजात मिलेगी।
पहली किस्त जारी
रसूलपुर से मियांपुरवा तक 14 किमी मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण को लेकर बजट स्वीकृत किया गया है। पहली किस्त जारी कर दी गई है। सड़क निर्माण से किसानों, छात्र-छात्राओं और श्रद्धालुओं के अलावा लाखों राहगीरों का सफर आसान होगा।
- जितिन प्रसाद, लोक निर्माण मंत्री