फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   raped, angry people protest

सीतापुरः टॉफी देने के बहाने मासूम को घर में बुलाया फिर दुष्कर्म के बाद कर दी हत्या

Tue, 11 Feb 2020 03:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सीतापुर Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 11 Feb 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
raped, angry people protest
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। लाश को बोरे में बंद कर अपने घर में छिपा दिया। लापता बच्ची को परिजन तलाशते रहे। आरोपी भी बच्ची को खोजने में साथ लगा रहा। कुछ देर बाद पता चला कि बच्ची की लाश आरोपी के घर से ही मिल गई।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस अधिकारी व कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर स्थित चौकी का घेराव कर दिया। महोली के रिछाई चौकी क्षेत्र के एक गांव की चार साल की मासूम को राजू ने सोमवार शाम टॉफी देने के बहाने घर में बुलाया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इसके बाद युवक ने उसकी हत्या कर दी। शव घर में ही छिपा दिया। जब परिजनों को बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने तलाश की। आरोपी परिजनों के साथ ही बच्ची को ढूंढने में जुट गया। इसके बाद बच्ची का शव आरोपी राजू मिश्रा के घर से बरामद हो गया। गुस्साएं ग्रामीणों ने हाईवे जामकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी राजू को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है। आरोपी ने मासूम संग दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी है। ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed