फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ransom demanded

व्यापारी से मांगी 12 लाख रंगदारी

Thu, 20 Jul 2017 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Jul 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Ransom demanded
police

रामकोट इलाके में एक व्यापारी से बारह लाख गुंडा टैक्स मांगा गया। न देने पर उसे 24 घंटे में मौत के घाट उतार देने की धमकी दी गई। पीड़ित ने हिस्ट्रीशीटर सहित दो लोगों को नामजद किया है।

विज्ञापन


रंगादारी मांगने की आडियो भी बनाई गई है। घटना से खौफजदा व्यापारी ने एसपी से भी जान बचाने की गुहार लगाई है। इस मामले को लेकर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि रंगदारी मांगने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।  
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी के मैगलगंज निवासी व्यापारी राजेश गुप्ता मौजूदा समय में रामकोट इलाके में खूबरपुर में मकान बना कर रहते हैं। उनका कहना है कि शहर के निवासी दिनेश अग्रवाल ने उससे फोन पर रंगदारी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये न देने पर उसे जान से मारने की धमकी मिली। इसके बाद दिनेश अग्रवाल ने इस्माइलपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर सुमित श्रीवास्तव उर्फ बबुआ लाला को आगे कर दिया जिसके चलते बबुआ लाला उर्फ सुुमित श्रीवास्तव ने उसे फोन किया।

फोन पर उसने 12 लाख रंगदारी मांगी। राजेश गुप्ता का कहना है कि 24 घंटे में गुंडा टैक्स न देने पर उसे जान से मार डालने की धमकी दी गई। उसका कहना है कि बातचीत उसने रिकार्ड किया है।

धमकी से परेशान होकर उसने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश से रामकोट पुलिस ने दिनेश अग्रवाल, सुमित श्रीवास्तव के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश देनी शुरू कर दी है।

पुलिस ने आरोपियों के परिवार के कुछ लोगों को घर से उठा लिया है। एसओ राजेंद्र शर्मा का कहना है कि खूबपुर निवासी व्यापारी राजेश गुप्ता ने हिस्ट्रीशीटर सुमित श्रीवास्तव उर्फ बबुआ लाला, दिनेश अग्रवाल के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया है।


एसओ का कहना है कि आरोपियों ने 24 घंटे में रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। मामला संज्ञान में आने के बाद फौरन दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एसओ का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed