फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ramnagar's team won the kabaddi competition

रामनगर की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Sat, 04 Dec 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ramnagar's team won the kabaddi competition
रामगढ़ (सीतापुर)। विकासखंड गोंदलामऊ की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को भारत सिंह इंटर कॉलेज कोरौना के मैदान में किया गया। इसमें परिषदीय विद्यालय के नौनिहालों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव ने किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने में काफी मददगार साबित होते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ सौ मीटर की बालक दौड़ से हुआ जिसमें मंजीत प्राथमिक विद्यालय सिकटिहा प्रथम व अर्जुन प्राथमिक विद्यालय तारापुर द्वितीय रहे। दो सौ मीटर बालक वर्ग की दौड़ में विशाल कंपोजिट विद्यालय कोरौना प्रथम रहा। चार सौ मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में अर्चिता भारतीय प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला प्राथमिक विद्यालय रामनगर और प्राथमिक विद्यालय कुचलाई के बीच हुआ। इसमें रामनगर की टीम विजेता रही। विजयी बच्चों को विधायक द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर निर्णायक राजेश राना, अजय पांडेय, अभिमन्यु सिंह, राजकुमार, प्रमोद कुमार, सुशील कुमार, अनूप तिवारी, आनंद कुमार, अशोक कुमार दुबे, संदीप प्रताप सिंह, अमन सिंह व नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed