फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ramakanti took oath as the village head of Dahlia Sriranga.

Sitapur News: रमाकांती ने ली दहेलिया श्रीरंग की ग्राम प्रधान पद की शपथ

Sun, 02 Mar 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 02 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Ramakanti took oath as the village head of Dahlia Sriranga.
खैराबाद विकास खंड परिसर में शपथ के बाद हस्ताक्षर करतीं प्रधान रमाकांती । संवाद
खैराबाद। विकासखंड क्षेत्र खैराबाद की ग्राम पंचायत दहेलिया श्रीरंग की नवनिर्वाचित प्रधान रमाकांती ने शनिवार को पद की शपथ ली। उपचुनाव में नवनिर्वाचित रमाकांती को ग्राम विकास अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने ब्लॉक परिसर में शपथ दिलाई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यहां पूर्व में श्यामा देवी प्रधान थीं। उनके निधन के बाद यह सीट खाली थी। 19 फरवरी को प्रधान पद के लिए चार प्रत्याशियों के बीच चुनाव हुआ था। इसमें पूर्व प्रधान की बहू रुपाली त्रिपाठी, रमाकांती, सपा नेता महेंद्र यादव के पिता अयोध्या प्रसाद और श्रवण कुमार शुक्ला मैदान में थे।
विज्ञापन


इस ग्राम सभा में 2424 मतदाता हैं, 1818 ने मतदान किया था। प्रथम स्थान पर आईं रमाकांती को 745 मत मिले। वहीं दूसरे नंबर पर अयोध्या प्रसाद को 585 मत मिले। तीसरे नंबर पर रूपाली त्रिपाठी को 424 मतों से ही संतोष करना पड़ा। चौथे नंबर पर श्रवण कुमार शुक्ला को 35 मत ही मिल पाए। इसके अलावा 29 मत मतपेटियों में अवैध निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को नवनिर्वाचित प्रधान रमाकांती को शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए काम करेंगे। बगैर भेदभाव के अपने क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करेंगे। इस मौके पर बीडीओ प्रतीक, पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय प्रकाश त्रिपाठी, मनीष त्रिपाठी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed