{"_id":"6170571514fb07067c66c885","slug":"rain-sitapur-news-lko600927654","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गिरे 20 मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गिरे 20 मकान
विज्ञापन
बारिश के चलते गांव में कच्चे मकान धराशायी हुए। संवाद-
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंदलामऊ/सीतापुर। जिले में मंगलवार सुबह से शुरू हुई बारिश से ग्राम पंचायत जेनापुर के मजरा पश्चिमपुरवा व भट्टापुरवा में एक ही रात में 20 कच्चे मकान गिर गए। गनीमत रही कि मकान गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई। घरों में रखा हुआ सामान खराब हो गया।
मकान गिरने के बाद इनमें से कुछ लोग दूसरों के घरों में रहकर गुजर बसर कर रहे हैं। कुछ लोगों ने अपने टूटे घरों में बारिश से बचने के लिए त्रिपाल लगा ली है। दो दिन से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।
मंगलवार व बुधवार रात पश्चिमपुरवा में 10 कच्चे मकान, भट्टापुरवा में पांच, जेनापुर में पांच कच्चे मकान गिरकर धराशायी हो गए। मकान गिरने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। कच्चे मकान में रहने वाले लोगों का कहना था कि वे लोग पीएम आवास के तहत पक्के घरों का निर्माण कराए जाने को लेकर कई बार सरपंच व सचिव से गुहार लगा चुके हैं लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
इन लोगों के टूटे मकान
बारिश से सुरेशचन्द्र, सुशील कुमार, सुनीत कुमार, अनिल कुमार, स्वर्गीय नैमिष, राजकुमार शुक्ला, पुत्तनलाल, राजेंद्र कुमार, हरीश कुमार, सतीश कुमार, कामिनी देवी, ओम प्रकाश, रामप्रसाद, संतराम, प्रेम कुमार, रमेश कुमार, तारा देवी, सुधा देवी, बाबूराम, मीना देवी, श्यामलाल, प्रमोद कुमार, चंद्र कली, सुमन देवी, मीरा देवी, छोटेलाल व रीता के कच्चे मकान टूट गए है।