{"_id":"64ff5bcd5b943d6cfa0ea577","slug":"rain-of-disaster-girl-burnt-due-to-lightning-sitapur-news-c-102-1-stp1002-2479-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफत की बारिश : बिजली गिरने से बालिका झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफत की बारिश : बिजली गिरने से बालिका झुलसी
Mon, 11 Sep 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद बीआरसी में हुआ जलभराव।
सीतापुर। जिले में 24 घंटे के दरम्यान भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शहर में कई मोहल्ले जलमग्न हो गए हैं। हालात यहां तक आ गए कि रास्ते पर भरे पानी को पंपिंग सेट से लोगों को निकालना पड़ा। बिजली गिरने से एक बालिका झुलस गई, जबकि अलग-अलग गांवों में कच्ची दीवारें ढहने से दंपती समेत चार लोग जख्मी हो गए। मलबे में दबकर दो बकरियों की भी मौत हो गई।
हरगांव दतेली मार्ग पर पेड़ गिरने से एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। रविवार की रात से शुरू हुई बारिश का दौर सोमवार दोपहर तक जारी रहा। कभी तेज तो कभी धीमी गति से लगातार बारिश होने के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर के पूर्णागिरि नगर में रास्ते तालाब में तब्दील हो गए। घरों से लोगों का निकलना दूभर हो गया। मोहल्ले वासियों ने पंपिंग सेट लगाकर रास्ते से पानी निकाला। खूबपुर, शास्त्रीनगर, आवास विकास, विजयलक्ष्मी नगर, लोहारबाग समेत कई मोहल्लों की गलियों में जलभराव होने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ीं।
रामपुर मथुरा क्षेत्र के सिंगहिया मजरा गोंडा देवरिया में कल्लू के घर पर सुबह तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय कल्लू के घर पड़ोसी जाकिर की 13 वर्षीय बेटी कुलसुम मौजूद थी। बिजली की चपेट में आने से कुलसुम का हाथ झुलस गया। कल्लू की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। कमलापुर थानाक्षेत्र के बहरीमऊ में मुन्नालाल के झार की कच्ची दीवार ढहने से उसकी पत्नी संगीता घायल हो गई।
विज्ञापन
गांव के रामधार, इंद्रपाल व छोटे लाल का कच्चा मकान भी गिर गया। सतनापुर में कच्ची दीवार ढहने से प्रेमप्रकाश घायल हो गया। दोनों का इलाज कसमंडा सीएचसी में चल रहा है। वहीं, जटहा गांव में कच्ची दीवार ढहने से धीरू व उनकी पत्नी घायल हो गए। दंपती का इलाज सिधौली सीएचसी में किया जा रहा है। बिसवां क्षेत्र के सकरन खुर्द में अनिल कुमार व अंकित के घर की कच्ची दीवार गिरने से दो बकरियों की दबकर मौत हो गई। खैराबाद में कुल्हन सरांय से सुजावलपुर जाने वाली सड़क तालाब बन गई। हटौरा, करनपुर, जोशी टोला, तुर्कपट्टी, नई बस्ती, अर्जुनपुर मे सड़कों पर जल भराव से लोगों को परेशानी हुई।
लहरपुर क्षेत्र में नगई मल्लापुर निवासी श्यामू के घर की कच्ची दीवार गिर गई, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। नगर के बेहटी, कटरा, लोखरियापुर समेत कई मोहल्लों में जल भराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं। महमूदाबाद कोतवाली परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बीआरसी कार्यालय, ईओ कालोनी, संगत किला, नई बाजार सहित कई जगहों पर जलभराव होने से लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ा।
विधायक आशा मौर्या ने नगर का भ्रमण कर अधिशाषी अधिकारी शैलेंद्र दुबे को जल निकासी व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
बारिश के चलते हरगांव दतेली मार्ग पर सिरसा का पेड़ गिर गया। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। बिसवां के पशु चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जलभराव हो गया। तंबौर में सदर बाजार से बाबा बुढ़ानदीन समेत मुख्य मार्गों पर पानी भरने से पैदल निकल पाना भी दुश्वार हो गया ।
रामपुर मथुरा थाना परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिकठा स्थित ग्राम पुस्तकालय में जलभराव हो गया।
फसलों को भारी नुकसान
भारी बारिश व तेज हवा ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। किसान रमेश, विनय, प्रताप, कौशलेंद्र ने बताया कि गन्ना व धान की फसल तेज हवा से गिर गई है। सब्जियां सड़ने लगी हैं। तिलहनी, केला व अन्य फसलों में रोग लगने का खतरा बढ़ गया है। किसानों को फसलों की पैदावार पर असर पड़ने की चिंता सताने लगी है।
किसान नेताओं ने सड़क पर धान लगाकर किया प्रदर्शन
शहर में नैपालापुर मुख्य मार्ग भारी बारिश में तालाब बन गया। सड़क की दुर्दशा से नाराज किसान नेताओं ने धान लगाकर प्रदर्शन किया। किसान नेता पिंदर सिंह सिद्धू ने सड़क पर भरे पानी में बैठकर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सीतापुर में दो-दो मंत्री होने के बाद भी सड़क बदहाल है। बारिश में इस मार्ग पर गड्ढे होने से अक्सर दुर्घटना होती रहती है। सिख संगठन के जिलाध्यक्ष गुरपाल सिंह ने दो दिन में गड्ढे नहीं भरे जाने व एक महीने में सड़क का निर्माण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।