{"_id":"5d2625988ebc3e6d250dacb5","slug":"rain-fall-sitapur-news-lko4699780186","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर रुक-रुक कर होती रही बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर रुक-रुक कर होती रही बारिश
विज्ञापन
सीतापुर। मौसम का मिजाज बुधवार को भी पिछले दिनों जैसा ही रहा। बदली व रुक-रुककर बारिश का सिलसिला दिनभर चला। हालांकि दिन में कई बार सूर्यदेव ने दर्शन दिए। मगर मौसम के बदले मिजाज के चलते कुछ देर बाद ही फिर बादलों में दुबक गए।
अधिकतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि ने उमस का अहसास कराया। अगले दो-तीन दिन तक मौसम खुलने के आसार नहीं हैं। बुधवार सुबह लोग नींद से जागे तो हल्की बौछारों ने उनका स्वागत किया। काली घटाओं के बीच बारिश होने से मौसम खुशगवार रहा।
इससे लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। रुक-रुककर बारिश होने का क्रम दिनभर चलता रहा। हालांकि बीच में कई बार सूरज नजर आया लेकिन अगले ही पल बादलों ने उसे फिर अपने आगोश में छिपा लिया। मंगलवार के मुकाबले अधिकतम पारे में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी से दोपहर बाद कुछ उमस महसूस हुई।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले दो-तीन दिन तक बादल छाए रहने के साथ ही बारिश के आसार बने हुए हैं।