फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Rain causes a revenue shortfall of one million.

Sitapur News: बारिश से राजस्व में दस लाख की कमी

Tue, 29 Sep 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 29 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Rain causes a revenue shortfall of one million.
सीतापुर। लगातार हुई बारिश का असर परिवहन निगम की आय पर भी पड़ा है। बारिश के चलते बसों में यात्रियों की संख्या कम होने से निगम को दो दिनों में करीब दस लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। हालांकि बारिश के दौरान भी बसों का संचालन किया गया था लेकिन सवारियां न मिलने के कारण अधिकांश बसों को नाममात्र की सवारियों के साथ गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में परिवहन निगम की 149 बसें और 52 अनुबंधित बसें संचालित होती हैं। सामान्य दिनों में परिवहन निगम को बसों के संचालन से प्रतिदिन करीब 23 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है।
विज्ञापन

यात्रियों की संख्या कम होने से पिछले दो दिनों में विभाग की प्रतिदिन होने वाली आय घटकर करीब 18 लाख रुपये रह गई। दो दिनों में यह नुकसान करीब दस लाख रुपये तक पहुंच गया। प्रभारी एआरएम संचालन आदित्य राघव ने बताया कि यात्रियों की संख्या कम होने के कारण अपेक्षित राजस्व प्राप्त नहीं हो सका। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed