फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Rain and cold winds brought down the mercury, warm clothes were brought out

Sitapur News: बारिश और सर्द हवाओं से गिरा पारा, निकले गर्म कपड़े

Tue, 28 Oct 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 28 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rain and cold winds brought down the mercury, warm clothes were brought out
सीतापुर। जिले में मंगलवार को सर्द हवाओं के साथ रुक-रुक होती बारिश से दिन का अधिकतम तापमान पांच डिग्री तक गिर कर 23 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम पारा 21 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन भर सूरज के दर्शन न होने से होने से ठंड के अहसास ने लोगों को गर्म कपड़े बक्सों से बाहर निकालने पर विवश कर दिया। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटे में आसमान पर बादल छाए रहने व छिटपुट बारिश के साथ सर्द हवाएं चलने की बात कही है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह से बदले मौसम के मिजाज का असर मंगलवार को भी कायम बना रहा। बादल छाए रहने के साथ शाम को चली सर्द हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी व कुछ जगह हुई हल्की बारिश ने मंगलवार की सुबह से ही लोगों को ठंड़ का अहसास कराना शुरू कर दिया। घरों से बाहर निकले बच्चे, बुजुर्ग व दो पहिया सवार गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। दूसरे दिन भी धूप नहीं निकली। दिन में 10 किमी प्रति घंटा की गति से चली सर्द हवाओं के कारण सोमवार की तुलना में अधिकतम पारा 28 से गिर कर 23 डिग्री तक पहुंच गया। इसके चलते दिन में लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed