{"_id":"570945e54f1c1b562bc810f5","slug":"railkhand-close","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 मई से बंद होगा ऐशबाग-सीतापुर रेलखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 मई से बंद होगा ऐशबाग-सीतापुर रेलखंड
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
गतिमान एक्सप्रेस
ऐशबाग-सीतापुर रेलखंड पर आमान परिवर्तन के लिए 15 मई से इस रूट को बंद कर दिया जाएगा। इस रूट की सभी ट्रेनें छह महीने के लिए रद्द रहेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग से बात की गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र के मुताबिक रेल विकास निगम लिमिटेड को गेज कन्वर्जन का काम करना है।
विज्ञापन
इसकेलिए 15 मई से रूट को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि ऐशबाग से सीतापुर होते हुए मैलानी व पीलीभीत तक गेज कन्वर्जन होना है। इसके लिए हजार करोड़ रुपये का बजट है। इसमें से 350 करोड़ रुपये से लखनऊ से सीतापुर तक की 80 किलोमीटर लाइन का गेज कन्वर्जन होना है।
विज्ञापन
रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) व पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों के बीच बैठकें लगातार चल रही हैं। आमान परिवर्तन के दौरान करीब 26 ट्रेनें प्रभावित होंगी। इसमें रोजाना सफर करने वाली तकरीबन छह हजार यात्रियों को असुविधाएं होंगी। ब्रॉड गेज होने के बाद इस लाइन का विद्युतीकरण होगा, जिससे इस रूट पर भी मेमू चलाई जा सकेंगी।
विज्ञापन