फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Radha's head was punished eight months ago

आठ माह पहले हारी राधा के सिर सजा प्रधानी का ताज

Wed, 10 Nov 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Radha's head was punished eight months ago
लहरपुर/हरगांव (सीतापुर)। आठ माह पहले हुई पंचायत चुनाव की मतगणना में 13 मतों से हारने वाली प्रत्याशी के सिर पुर्नमतगणना के बाद जीत का सेहरा बंधा है। प्रधानी का ताज गंवाने वाली राधा रानी ने मतगणना के दौरान बरती गयी धांधली को लेकर हाईकोर्ट तक गुहार लगायी थी। कोर्ट के आदेश पर फिर से हुई मतों की गणना ने पूर्व में हारी प्रत्याशी को दो मतों से जीत का तोहफा दिया। मामला विकास खंड हरगांव से जुड़ी ग्राम पंचायत नकुरीकला का है, जहां प्रधान का ताज पूर्व में हारी राधारानी के सिर सजा है।
विज्ञापन

विकासखंड हरगांव की ग्राम पंचायत नकुरीकला में बीते अप्रैल माह में हुए पंचायत चुनाव में हुई मतगणना में प्रधान पद की प्रत्याशी कुसुम कुमारी ने 220 मत प्राप्त कर जीत हासिल की थी। उनकी निकटतम प्रतिनिधि राधा रानी 207 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही। हुए थे। हार से असंतुष्ट राधा रानी ने मतगणना के दौरान आरओ बने तत्कालीन जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रामशंकर पांडे पर धांधली बरतने के गंभीर आरोप लगाते हुए पुर्नमतगणना के लिए हाईकोर्ट में रिट दाखिल की थी।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर तहसील लहरपुर में प्रधान पद के मतों की पुर्नगणना तहसीलदार मदन मोहन वर्मा, कानूनगो बीडी यादव व लेखपाल आलोक श्रीवास्तव की मौजूदगी में करायी गयी। इसमें पूर्व में प्रधान पद का चुनाव हारी राधारानी को 201 मत प्राप्त हुए, वही पूर्व में जीती कुसुम कुमारी को 199 मत ही प्राप्त हुए। 94 मत गिनती में शामिल नहीं किए गए। इस तरह मतों की फिर से हुई गिनती के बाद राधा रानी को दो मतों से विजयी घोषित कर गांव का नया प्रधान निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीत के बाद उनके समर्थकों ने मिठाईयां बांटकर खुशियां मनायी। इस दौरान किसी भी तरह का टकराव रोकने के लिए कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार सिंह, तालगांव, हरगांव, तंबौर की पुलिस फोर्स के साथ गांव व तहसील परिसर में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed