सीतापुर: बच्चों को परोसे गए घटिया मिड डे मील का वीडियो वायरल, बीएसए ने दी सफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को मध्याह्न भोजन के तहत पानी में हल्दी डालकर चावल परोसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इससे जिला प्रशासन के होश उड़ गए। शाम होते-होते एडीएम, बीएसए, डीसी एमडीएम स्कूल पहुंचे। अभिभावक व नौनिहालों के बयान दर्ज किए। अभी किसी पर कार्रवाई नहीं हुई है।
पिसावां विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बिचपरिया में शनिवार को नौनिहालों को दोपहर का भोजन परोसा गया। मेन्यू के मुताबिक शनिवार को सब्जी व चावल बनना था। इस दौरान शनिवार को नौनिहाल को एमडीएम खाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
इस वीडियो में नौनिहाल पीले पानी के साथ चावल खा रहे थे। इसको देखकर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। पहले बीएसए अजय कुमार व डीसी एमडीएम बृजमोहन सिंह स्कूल पहुंचे।
उन्होंने पूरे मामले की जांच की। बच्चों से उनके बयान दर्ज किए। इसके बाद रात में एडीएम विनय पाठक भी स्कूल पहुंचे। उन्होंने गांव के अभिभावक व बच्चों को बुलाकर अलग से भोजन की गुणवत्ता के बारे में गहनता से पूछताछ की।
नहीं थी गड़बड़ी
बीएसए अजय कुमार ने कहा, भोजन में कोई गड़बड़ी नहीं थी। अभिभावक व बच्चों से पूछताछ की गई थी। जिन बच्चो की फोटो वायरल हुई है, उन बच्चों ने बताया है सब्जी बनी थी। पहले सोयाबीन खा लिया था। उसके बाद केवल रसा बचा था। उसी के साथ चावल खा रहे थे।