फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Public service center operator who made fake complaint put in jail

Sitapur News: फर्जी शिकायत करने वाले जनसेवा केंद्र संचालक को हवालात में बैठाया

Sun, 10 Nov 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 10 Nov 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Public service center operator who made fake complaint put in jail
मछरेहटा में ​शिकायत सुनते डीएम।
सीतापुर। मछरेहटा थाने के पुलिसकर्मियों से सांठगांठ कर झूठी शिकायत लिखने वाले को डीएम, एसपी ने थाना समाधान दिवस पर हवालात में बैठा दिया। दरअसल, एक झूठी शिकायत लेकर शनिवार को जनसेवा केंद्र संचालक आ गया था। उसका झूठ अधिकारियों के सामने खुल गया। डीएम अभिषेक आनंद ने गैंग बनाकर फर्जी शिकायत कर जनता को ठगने वाले गैंग पर कड़ी निगरानी करने व नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम एसपी ने कमलापुर थाना पहुंचकर जनसुनवाई की। इस दौरान एसडीएम पंकज सक्सेना, सीओ दीपक सिंह, एसडीएम सिधौली अनिल रस्तोगी,थानाध्यक्ष कमलापुर प्रदीप कुमार मौजूद रहे। तंबौर में एसडीएम आकांक्षा गौतम के सामने 13 शिकायतें आईं। इनमें से दो का निस्तारण मौके पर किया गया। महमूदाबाद में तहसीलदार अनिल कुमार के सामने चार शिकायत आयीं। मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण हुई।
विज्ञापन


जबरन हो रही खेत की पटाई
लहरपुर के गांव विजैसेपुर निवासी पवन ने बताया कि ग्राम प्रधान चकमार्ग पर अवैध कब्जे को न हटवाकर उनको परेशान करने के लिए उनके खेत में पटाई कर रहे हैं। उन्होंने कई बार प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बाद भी नहीं हटा कब्जा
महमूदाबाद के गांव सिरौली निवासी कौशल किशोर, जैनब जहा, बंशी लाल, प्रदीप कुमार, ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने बताया कि उन्होंने बीती नवंबर को गांव के अंदर स्थित तालाब पर हो रहे कब्जे की शिकायत की थी। जिसके बावजूद किसी प्रकार की कोई भी कार्रवाई नही हुई।


साहब नहीं मिल रहा मेरा हिस्सा
कमलापुर में कुल पांच शिकायतें आईं। पतारा खुर्द निवासी श्याम बिहारी ने बताया कि उनके खेत पर कब्जा कर लिया गया है। कस्बा निवासी शिवपती ने बताया कि लोगों ने चकमार्ग को जोत लिया है, जिससे फसल लेकर निकलने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed