फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Psychopath tied to a pole and beaten

मनोरोगी को खंभे से बांधकर पीटा

Tue, 30 Aug 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Psychopath tied to a pole and beaten
रामकोट (सीतापुर)। रामकोट थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने एक मनोरोगी युवक को बच्चा चोर समझ कर पकड़ लिया। उसे खंभे से बांध दिया और जमकर धुनाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पिटाई करने वाले छह ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रामनगर में रविवार देर रात एक मनोरोगी को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने मनोरोगी को बिजली के पोल में बांधकर जमकर पिटाई की। उसके सिर में भी चोटें आई हैं। खबर मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मनोरोगी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी पहचान विजय (25) निवासी नई बस्ती मिश्रिख के रूप में हुई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि विजय मनोरोगी है। काफी समय से उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। एसओ संजीव कुशवाहा ने बताया कि मामले में गांव के सुशील, अंशू, रामआसरे, आशू, राजू और होरीलाल पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी को जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के किसी भी क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। कानून को अपने हाथ में न लें। ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- घुले सुशीन चंद्रभान, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed