फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Provisional voter list will be read tomorrow at polling places

Sitapur News: मतदेय स्थलों पर कल पढ़ी जाएगी अनंतिम मतदाता सूची

Sat, 17 Jan 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 17 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Provisional voter list will be read tomorrow at polling places
सीतापुर। जिले के सभी मतदेय स्थलों पर रविवार को विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अनंतिम मतदाता सूची को बीएलओ पढ़कर सुनाएंगे। इस दौरान जिन मतदाताओं का नाम सूची में नहीं है, वह अपना दावा कर सकेंगे। मतदाता इस सूची के सापेक्ष छह फरवरी तक दावे और आपत्तियां कर सकते हैं।
विज्ञापन


उपजिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि मतदाता व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि मतदाता सूची पढ़े जाने के समय अपने-अपने संबंधित मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहें। जिन मतदाताओं का नाम सूची में न हो, वह फार्म-6 घोषणा पत्र के साथ भरकर जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस मतदाता सूची में किसी भी प्रविष्टि में संशोधन करने, मतदाता फोटो पहचान पत्र में संशोधन, दिव्यांग मतदाताओं के चिह्नांकन, निवास परिवर्तन होने के संबंध में फार्म-8 व घोषणा पत्र भरकर संबंधित बीएलओ या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार फार्म-7 भरकर अपमार्जन की कार्यवाही नियमानुसार कराई जा सकती है। साथ ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय और जिला निर्वाचन कार्यालय के टेलीफोन नंबर-05862-242333, 9454418071 और टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed